
पुसौर:- भाजपा द्वारा संचालित “गांव चलो – बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत तारापुर मंडल के ग्राम तारापुर, कुसमुरा,धनांगर, संगीतराई,बनसिया,तरकेला में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में,तारापुर मण्डल अध्यक्ष गौरी शंकर पटेल जी,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष घनश्याम साव जी महत्वपूर्ण भूमिका रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक जी भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष,तारापुर मण्डल प्रभारी श्री उजागर चौहान जी व सह प्रभारी रवि साव जी उपस्थित रहे। तारापुर मंडल के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर पटेल जी द्वय महामंत्री क्षितिभूषण पटेल जी, कैलाश निषाद जी,जनपद सदस्य अंजू मिथलेश पटेल जी, भोजकुमारी चौहान जी, प्रीतेश पटेल जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य ओमकार गुप्ता जी,जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य लोचन पटेल जी, राधा पटेल जी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री राजेंद्र डनसेना जी, तारापुर सरपंच श्री डिग्रीलला सिदार जी, युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य शिवा पटेल जी,कार्यक्रम के सह प्रभारी एवं युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य रवि साव जी, तारापुर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री घनश्याम साव जी, द्वय महामंत्री श्री कैलाश चौहान जी, श्री राजेश पटेल जी, सुमित्रा यादव जी, देवेन्द्र डनसेना जी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी श्री धीरेंद्र प्रधान जी, लक्ष्मण पटेल जी ,भवानी शंकर बरेठ जी, जकेल सरपंच जी, पूनम पटेल जी,चंद्रकांत डनसेना जी,धनागर सरपंच श्री मायाराम उरांव जी, किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष श्री प्रेमलाल पटेल जी, उमा नायक जी, भाजपा अनुसूचित जनजाति मंत्री श्री दीनू उरांव जी, अमित चौहान जी, नंदू डनसेना जी,रामभरोश पटेल जी, सुरेश महराज जी, एवं सभी मातृशक्ति ऊर्जावान कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे। इस अवसर तारापुर मण्डल के तारापुर,कुसमुरा,धनांगर में हितग्राहियों से घर घर जाकर संपर्क किया गया और मंडल प्रभारी के द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को बारीकी से ग्रामीणों को बताया गया तथा इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया,तारापुर मण्डल के अन्तर्गत तारापुर, कुसमुरा,धनांगर इन सभी बूथों में मन्दिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा तथा गांव स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की दिशा में यह अभियान सफल सिद्ध हुआ।






