कानूनसम्मेलनसामाजिक

बरमकेला मे रैली के साथ मनाया गया संविधान दिवस

बरमकेला/बरमकेला अनुसूचित जाति जनजाति,एवं अजाक्स के तत्वावधान में 76 वां संविधान दिवस डॉ भीमराव अंबेडकर चौक से सुभाष चौक तक संविधान रैली निकाल कर धूम धाम से मनाया गया। बरमकेला जनपद पंचायत के सामने स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ विद्या किशोर चौहान ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डाला और संविधान की उद्देश्यसिका का पाठन किया, संविधान हमारे राष्ट्र की आत्मा और हमारी सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतीक है।
यह हर भारतीय को सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने की शक्ति देता है।
आइए, हम सभी मिलकर संविधान के मूल्यों की रक्षा करने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लें।पुनीत राम चौहान ने संबोधित करते हुए कहा की देश संविधान के बिना नही चल सकता संविधान के बनाये हुए नियमो पालन करना एक अच्छे नागरिक की पहचान है।पुष्पराज सिंह बरिहा ने बाबा साहेब के जीवन की संघर्ष को फोकस किया। गोपाल बाघे,नरेश खूंटे रामकुमार सिदार ने भी सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन सुभाष चौहान ने किया।इस अवसर पर अंबेडकर मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान,विशिकेशन चौहान, विजय भारती,संकीर्तन नन्द,गनेशी चौहान, तिलकराम नायक, भागीरथी मलिक,संम्पत बरिहा,नरेश चौहान,देवराज दीपक,लक्ष्मी सिदार,रजनी एक्का,भुवन चौहान, रूपराम सिदार,संतोष चौहान, विश्वदेव भोय ,महजूद दीपक,धर्मेंद्र चौहान, बबन भारती, हिरवानी,किशोर नन्द,उपेंद्र बरिहा,सूरज मिरी,भरत राम भगत,संजय तिर्की,सहसराम नॉरंगे,शोभा राम रात्रे,गोवर्धन चौहान,झसकेतन नंद,समीप अनन्त,के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button