कांग्रेससरकारसामाजिकसुरक्षा

नकटी में सरकार की नाक कटी ग्रामीणों के घर बचाए जाएं – बिनोद भारद्वाज

सारंगढ़। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं जिपंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज ने रायपुर के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक निवास निर्माण के लिए ग्रामीणों के मकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि – नकटी गांव में लगभग 80 परिवारों के मकानों को हटाने की प्रक्रिया जारी है, जबकि – पूर्व में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सार्वजनिक रूप से आश्वासन दिया था कि- गांव का कोई भी घर नहीं तोड़ा जाएगा। इसके बावजूद बरसात के मौसम में कार्रवाई तेज होना दुर्भाग्य पूर्ण है। बिनोद भारद्वाज ने कहा जिन मतदाताओं के वोट से विधायक और सांसद चुने जाते हैं, आज उन्हीं के आशियाने उजाड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि – नैतिकता के आधार पर सरकार को नकटी गांव के लोगों के घर सुरक्षित रखने चाहिए । रायपुर जैसे बड़े शहर में विधायक निवास के लिए कई अन्य उपयुक्त स्थान उपलब्ध हैं, इस लिए सरकार को वैकल्पिक भूमि का चयन कर ग्रामीणों को बेघर होने से बचाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि – कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाती रहेगी। भारद्वाज ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता के सुख – दुख में सहभागी बनना भी है। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित के कार्यों जैसे छठी, बरही, क्रिकेट , कन्यादान कार्यक्रमों तथा अन्य सामाजिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं और आगे भी जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button