
रायगढ़;- 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वर्तमान में दुनिया भर के 190 से अधिक देशों में मनाया जाता है ।2014 में संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने के बाद से यह दुनिया भर में स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सबसे व्यापक रूप से मनाए जाने वाले आयोजनों में से एक बन गया है । इस वर्ष योग दिवस का विषय है – “बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोकने के लिए योग”।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर एवं संभागीय कार्यालय के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को रेलवे मेल सर्विस रायगढ़ में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया गया । सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रातः काल कार्यालय में योग एवं ध्यान किया । कार्यालय प्रमुख मनीष पटेल के विशेष प्रोत्साहन से योग दिवस के साथ स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें कार्यालय की समुचित सफाई की गयी।
योग एवं स्वच्छता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोरंजन चौधरी , हरिशंकर पटेल, अनूप मिंज, किशोर नेताम, सत्यदेव पाणिग्रही, कृष्ण कुमार, चंद्रमणि, घनश्याम साहू, राधेलाल, रेखा बाई, विजय, विकास, विवेक, सुनील, राजेंद्र, मनीषा, दिलेश्वरी उपस्थित रहे ।






