संगठनसामाजिक

खपरापाली में होगा स्फटिकेश्वर शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा,चेम्बर ऑफ़ कामर्स अध्यक्ष रतन शर्मा को दिया विशेष आमंत्रण

बरमकेला:- बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम खपरापाली में श्री स्फटिकेश्वर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक विभिन्न धार्मिक आयोजन हवन पूजन के साथ ध्वजा एवं कलशारोहण तथा महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम ग्रामवासियों द्वारा रखा गया है।
छत्तीसगढ़ में प्रथम स्फटिक शिव लिंग की स्थापना की इस ऐतिहासिक एवं पावन अवसर पर शामिल होने एवं पूण्य का भागी बनने के लिए खपरापाली के आयोजन समिति ने चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकाई बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा से भेंटकर कार्यक्रम में पधारने के लिए ससम्मान आमंत्रित किया है।आयोजन समिति द्वारा चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकाई बरमकेला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का जनसेवा के प्रति समर्पित भाव की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को शामिल होने का आग्रह किया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button