राजनीतिसंगठनसामाजिक

विधायक उतरी जांगड़े ने प्रधानपुर में 40 लाख एवं मुड़पार बड़े में 75 लाख की लागत से बनने वाले पानी टंकी निर्माण का किया भूमि पूजन

जल है तो जीवन है सभी घरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
–उत्तरी जांगड़े

कोसीर/सारंगढ़। सारंगढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम प्रधानपुर में 40लाख एवं मुड़पार बड़े में 75 लाख की लागत से बनने वाली पानी टंकी निर्माण के भूमि पूजन के अवसर पर आज बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़,विशिष्ट अतिथि विष्णु नारायण चंद्रा जिला महामंत्री,गनपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि,भागीरथी निराला ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष,सरपंच श्रीमती सुभाषनी टोप्पो,जीतकुमार कठौतिया सरपंच प्रतिनिधि
,पूर्व सरपंच केवरा निराला
पंच प्रतिनिधिअनुरूद,मुड़पार से पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रेशम लाल साहू,पंच दूजराम साहू,लछ्मीधर
साहूलछरम निराला,रेशम साहू
क़िरित राम साहू,पत्रकार तिरिथ निराला,अमित कुर्रे आंगनबाड़ी सहायका मोहनमति,सौरिन,लीलाबाई,मिता,हरिशंकर,अमित,करमन,राधेश्यामजगत,श्याम लाल, सनत चंद्रा,फूल कुमार विश्वकर्मा,विधायक मिडिया प्रभारी गोल्डी लहरे की गरिमामय उपस्थिति में पानी टंकी निर्माण का विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ सर्वप्रथम मंत्रों उपचार के साथ विधायक उत्तरी जांगड़े ने विधिवत पूजा अर्चना कर कुदाली चला कर कार्य का श्रीगणेश किया तत्पश्चात अतिथियों का ग्राम वासियों ने पुष्प हार से आत्मीय स्वागत किया इसी कड़ी में सर्वप्रथम कार्यक्रम को विष्णु नारायण चंद्रा जिला कांग्रेस महामंत्री ने संबोधित करते हुए सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि आज से आपके गांव में पानी टंकी निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ है हमारे विधायक के अथक प्रयास एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घर-घर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी टंकी पाइप लाइन निर्माण कराई जा रही है जो खुशी की बात है हमारे विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए लगातार कार्य कर रही हैं सभी के सुख दुख में भी शामिल हो रही है ऐसा विधायक हमें दोबारा नहीं मिलेगा अब सब से मेरा आह्वान है कि भविष्य में इसी तरह आशीर्वाद हमारे विधायक एवं कांग्रेस पार्टी ऊपर बना रहे धन्यवाद आगे विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा आज बहुत खुशी की बात है कि नल जल योजना के अंतर्गत आपके गांव में भव्य पानी टंकी का निर्माण होगी यह योजना पूरे छत्तीसगढ़ में लागू है और सभी गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है एवं पाइप लाइन बिछाकर घर-घर शुद्ध पेयजल देने हमारी सरकार काम कर रही है जल है तो जीवन है बिना पानी के आदमी जीवित नहीं रह सकता भले ही 1 दिन खाना ना मिले,आज हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में बहुत बढ़िया कार्य कर रही है चुनाव के पहले आप सबके बीच हम सब नारा लेकर आए थे किसान का कर्जा माफ बिजली बिल हाफ जैसे ही भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री बने सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किए क्योंकि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है इसी के साथ 25 सौ रुपए में धान खरीदी भी हमारी सरकार ने शुरू की इस वर्ष हमारी सरकार ने 2640 में धान खरीदी आगामी वर्ष में 28 रुपए में हमारी सरकार धान खरीदेगी साथ ही प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान छत्तीसगढ़ सरकार खरीदी करेगी इसके साथ ही हर ग्राम में राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से साल में 1 लाख हमारी सरकार दे रही है जिससे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं आप सबको पता है पूर्व में 15 साल भाजपा सरकार की शासन थी और जो वादा किया था उसे भी पूरा नहीं किया 21सौ रुपए में धान खरीदने हर साल बोनस देने एवं सारंगढ़ को जिला बनाने वादा किया था लेकिन उसको भी पूरा नहीं किया प्रदेश में जब से कांग्रेस के सरकार बनी तब से जब भी मुख्यमंत्री सारंगढ़ आते थे मेरी एक ही मांग रहती थी कि सारंगढ़ को जिला बना दो जिसे मुख्यमंत्री जी ने महज 3 साल में सारंगढ़ को जिला बना दिया और बहुत पुराना मांग पूरी हो गई मैं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं सारंगढ़ के जिला बनने से हमारे बाल बच्चे अच्छे स्कूल कॉलेज में पढ़ेंगे और कलेक्टर एस पी के पदों पर जाएंगे आज के जीवन में पढ़ाई लिखाई ही सब कुछ है मैं इस अवसर पर यहां उपस्थित बच्चों को बधाई शुभकामना देती हूं आप सभी बढ़िया पढ़े लिखे और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें आप सब को बताना चाहूंगी कि हमारी सरकार भूमिहीन किसानों को प्रति वर्ष 7 हजार रुपए दे रही है साथ ही बेरोजगारी भत्ता भी 1 अप्रैल से शुरू हो गई है इसी कड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका,मितानिन का भी वेतन को हमारी सरकार ने बढ़ाया हमारी सरकार सभी वर्गों को दे रही है भाजपा के लोग बड़े-बड़े बोलते हैं लेकिन एक भी काम नहीं करते हैं मोर आवास मोर अधिकार को लेकर भाजपा के लोग गांव गांव घूम रहे थे किसी का आवास उन्होंने पास कराया है तो बताएं 2011 के सर्वे के आधार पर भाजपा के लोग गांव-गांव घूम रहे हैं जब से मोदी सरकार आई है तब से उन्होंने जनगणना नहीं कराई जिसके कारण आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है हमारी सरकार ने 1 अप्रैल से जनगणना शुरू की है आप सभी बढ़िया से जनगणना कराएं और शासन की योजनाओं का लाभ लें भूपेश है तो भरोसा है हमारे छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है मोदी सरकार को 9 साल हो गए केंद्र सरकार में बैठी है उन्होंने जो वादा किया था एक भी पूरा नहीं किया हर वर्ष युवाओं को लाखों रोजगार देने का वादा किया था किसी को नहीं दिया पेट्रोल डीजल के दाम काम करने वादा किया था लेकिन आज 100 के पर चला गया है इसी तरह रसोई गैस 12 सौ रुपए में बिक रही है मनमोहन की सरकार थी तो स्मृति ईरानी 400 रुपए सिलेंडर के दाम होने पर भी सिलेंडर को उठाकर सड़क पर बैठ जाती थी आज वह गायब हो गई है भाजपा सरकार केवल महंगाई बढ़ा रही है और जनता को लूट रही है वह जो कहते हैं वह कभी नहीं करते हैं इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी स्थानीय जनप्रतिनिधिगण पत्रकार उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button