कार्यक्रमछत्तीसगढ़मनोरंजनसम्मानसामाजिक

रायगढ़ से पूरे देश में पहुंचा श्री राम के ननिहाल का संदेशा-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के सफल आयोजन पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी सहभागी जनों का जताया आभार

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा रामायण महोत्सव से रायगढ़ को मिली राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति

रायगढ़/रायगढ़ में तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया कि उन्होंने इस विराट आयोजन के लिए रायगढ़ को चुना। उनकी इस पहल से रायगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी करने का मौका मिला। इस आयोजन के माध्यम से जिले ही नही बल्कि पूरे प्रदेश की जनता को देश विदेश में प्रचलित रामकथा के विविध रूपों से रूबरू होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस आयोजन के द्वारा रायगढ़ से श्री राम के ननिहाल का संदेशा पूरे देश में पहुंचा है।
इसके साथ ही उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों, रामलीला समिति के साथ रायगढ़ की पूरी जनता के प्रति आभार जताया। जिनके सहयोग व सहभागिता से यह विराट आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हो सका। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन ने रायगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दी है। दो रिकॉर्ड्स भी इस दौरान बने। पहला 10 हजार से अधिक लोगों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व दूसरा कंबोडिया व इंडोनेशिया सहित भारत के विभिन्न राज्यों के 17 दलों के 375 कलाकारों द्वारा अरण्यकाण्ड पर 765 मिनट की प्रस्तुति दी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से आयोजन को लेकर हर संभव व्यवस्था का प्रयास किया गया। किंतु यदि कहीं कोई कमी रह गई हो तो उसके लिए खेद है। आगे और बेहतर आयोजन करने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
Taran Prakash Sinha

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button