आस्थामनोरंजनराजनीतिशिक्षासामाजिक

विदेशी मेहमान रायगढ़ के आतिथ्य से हुए अभिभूत,इंडोनेशिया के दल ने कहा,श्री राम के ननिहाल में रामकथा का मंचन करने में मिली अलौकिक खुशी,कलाकारों ने कहा कि मौका मिला तो दोबारा आना चाहेंगे रायगढ़

कलेक्टर श्री सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के पूरी टीम का रहा योगदान

रायगढ़/ कला एवं संस्कृति का केन्द्र रायगढ़ अपने आतिथ्य के लिए भी प्रख्यात है, तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल हुए देश के अन्य राज्यों के साथ विदेशी मेहमानों ने भी रायगढ़ के आतिथ्य से अभिभूत नजर आए। विदेशी मेहमानों के साथ दूसरे राज्य के कलाकारों ने शासन द्वारा आयोजित इस विराट रामायण महोत्सव की तारीफ करते हुए रायगढ़ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा एवं जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं और मेहमान नवाजी की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर में पहुंचते ही शासन-प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं की गयी थी कि आज वे खुद को परिवार का सदस्य जैसा महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि राम के ननिहाल में रामकथा का मंचन करने का मौका मिला जिससे उन्हें अलौकिक खुशी मिल रही है। आगे भी रायगढ़ आने का मौका मिला तो वे निश्चित ही खुशीपूर्वक आना चाहेंगे।
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल असम रामायण मंडली के सदस्यों ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित रामायण महोत्सव में शामिल होने का मौका मिला, उन्हें इस बात की बहुत खुशी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अतिथि सत्कार से उन्हें यहां इस तरह का वातावरण मिला कि वे यहां जल्द ही घूल-मिल गए। इसी प्रकार मध्यप्रदेश के मंडली कार्डिनेटर श्री संजय पटेरिया ने कहा कि वे यहां रामायण महोत्सव में शामिल होने के लिए पूरी टीम के साथ आये हुए है। शासन द्वारा बहुत अच्छा आयोजन किया गया। इतने बड़े आयोजन को जिला प्रशासन द्वारा बेहतर ढंग से मैनेज के साथ ही कलाकारों के आतिथ्य में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी गई। जो रायगढ़ के समृद्ध आतिथ्य परंपरा की पहचान है। उन्होंने शासन को इस तरह के आयोजन आगे भी आयोजित करने के लिए अनुरोध किया, ताकि अन्य राज्यों के कलाकारों को भी यहां आने का मौका मिल सके।

इसी प्रकार श्री कमलेश यादव ने कहा कि यह एक अच्छा प्रयास था, अपनी संस्कृति एवं सभ्यता को आज शासन द्वारा इस आयोजन के माध्यम से जीवंत कर दिया। उन्होंने इस आयोजन के लिए शासन को धन्यवाद दिया। इसी तरह राशि वर्मा, आर्यन गुप्ता, आशुतोष एवं अनूज ने भी व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए कहा कि यहा आयोजन उनके लिए एक नया अनुभव रहा। रामायण महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने आये अन्य कलाकारों ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि इतने बड़े आयोजन में शामिल होने का मौका मिला जहां विभिन्न राज्यों के साथ विदेशी कलाकार भी उपस्थित रहे।
पश्चिम बंगाल से आये सृजन्तिका डांस एकेडमी के सदस्यों ने कहा कि वे पहली बार छत्तीसगढ़ आये है और यहां की व्यवस्था एवं आतिथ्य से काफी प्रभावित है। उन्होंने कहा कि भव्य रामायण महोत्सव में शामिल होने का मौका मिला, इसकी खुशी है। वहीं रामायण महोत्सव के अंतिम दिन मुख्यमंत्री श्री बघेल कार्यक्रम में शामिल होकर इसके महत्व को और भी बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि रामायण की कहानी सभी के दिल में बसे यह रामायण महोत्सव का उद्देश्य था, यह निश्चित तौर पर सफल रहा। उन्होंने कहा कि दोबारा जब भी मौका मिला तो खुशी-खुशी आना चाहेंगे
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन हुआ। जहां 12 राज्यों की टीमों ने अरण्य काड पर रामायण की प्रस्तुति दी। रामायण की ऐसी जीवंत प्रस्तुति को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। वहीं कंबोडिया एवं इंडोनेशिया के विदेशी कलाकारों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। जिससे रायगढ़ जिला बीते तीन दिनों से पूरा राममय नजर आ रहा था। जहां स्थानीय जनमानस के अलावा अन्य जिलों के लोग भी बड़ी संख्या में रामायण महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए आये हुए थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button