संगठनसामाजिक

मुंबई के चेंबूर में हुई महासंघ की बैठक,आल इंडिया स्ट्रीट वेंडर महासंघ में बिलासपुर की पुष्पा वैष्णव छत्तीसगढ़ प्रभारी

बिलासपुर/छत्तीसगढ़। आल इंडिया स्ट्रीट वेंडर महासंघ की अखिल भारतीय बैठक आरसीएफ गेस्ट हाऊस चेंबुर मुम्बई मे आयोजित हुई । बैठक मे विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय स्तर पर 7 कार्यकर्ताओं का नाम तय किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ से बिलासपुर की पुष्पा वैष्णव का चयन किया गया।

अन्य सदस्यों में सुर्यकान्त होनालकर मुंबई, राकेश कुमार (प्रचारक ) उत्तर प्रदेश, सन्तोष गर्व मुंबई, शंकर जी हैदराबाद, कैलास राजस्थान, संजय चौहान मध्य प्रदेश शामिल हैं। संगठन का नाम आल इंडिया स्ट्रीट वेंडर्स महासंघ
तय किया। अधिवेशन के लिए अक्टूबर 2023 प्रथम सप्ताह स्थान जयपुर, राजस्थान तय किया गया।


अधिवेशन से पहले प्रदेशों की 11 कार्यकर्ताओ की टीम पर विचार मन्थन किया गया। बैठक मे जयन्ती लाल, प्रभारी असंगठित क्षेत्र, जयंत देशपांडेय और 10 प्रदेशो से आये कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम में अनिल ढुमणे अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ महाराष्ट्र व मोहन येणुरे महामन्त्री भारतीय मजदूर संघ महाराष्ट्र प्रदेश विशेष रूप से उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button