
रायगढ़ | काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया जिला रायगढ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली वार्षिक पत्रिका ‘काव्य कलश वार्षिकांक’ अतिशीघ्र तृतीय प्रकाशन की ओर अग्रसर है। विगत दो वर्षों के नियमित प्रकाशन से साहित्यकारों, पाठकों से मिले सकारात्मक प्रतिसाद एवं सफलता से उत्साहित मंच द्वारा पत्रिका के तृतीय संस्करण का प्रकाशन किया जा रहा है जिसके लिए रचनाएँ सादर आमंत्रित हैं।
काव्य कलश वार्षिकांक के संपादक- राकेश नारायण बंजारे ,मंच की अध्यक्ष – प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ एवम् मीडिया प्रभारी – कमलेश यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार काव्य कलश मंच द्वारा पत्रिका प्रकाशन का उद्देश्य रचनाकारों को सतत साहित्य साधना के लिए प्रोत्साहित कर एक मंच प्रदान करना तथा प्रतिभावान कलमकारों को आगे लाना है।काव्य कलश मंच खरसिया छत्तीसगढ़ के कोने – कोने में साहित्य को स्थापित करने तथा जन- जन तक साहित्य के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस पत्रिका के माध्यम से साहित्यिक महाकुंभ की परिकल्पना को यथार्थ में लाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए रचनाएं सादर आमंत्रित हैं।

प्रमुख अतिथियों एवं ख्यातिप्राप्त साहित्यकारों की उपस्थिति में भव्य समारोह में पत्रिका विमोचन, विभिऩ्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे विभूतियों का सम्मान, साथ ही एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन इसका प्रमुख आकर्षण रहता है जिसमें पूरे राज्यभर के साहित्यकार आमंत्रित किए जाते हैं। इस दौरान मंच के विभिन्न गतिविधियों से भी सभी आगंतुकों का परिचय होता है। सभी रचनाकारों के लिए पत्रिका के साथ आकर्षक प्रतीक चिन्ह, सम्मान पत्र, मंच में सभी का काव्यपाठ इसके अन्य आकर्षण हैं। रचना स्वरचित व मौलिक होनी चाहिए। गीत, गजल, मुक्तक, छंद, गद्य, लेख सभी तरह की विधाएं शामिल की जाएंगी। रचना भेजने की अंतिम तिथि 30/07/2023 निर्धारित हैं।

रचनाएँ भेजने के संबंध में अधिक जानकारी के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है… संस्थापक -पुरूषोत्तम प्रसाद गुप्ता – (98278 81635), उपाध्यक्ष -राकेश नारायण बंजारे (8827261009), संरक्षक -जमुना प्रसाद चौहान (75661 45256), महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष -अनामिका संजय अग्रवाल (9826486015), महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष -जयंती खम्हारी (73897 89775), प्रसार सचिव-अजय पटनायक (78989 02618), मीडिया प्रभारी -कमलेश यादव (88390 94911), सचिव -महेंद्र राठौर (99779 62519),उप सचिव -सुखदेव राठिया (93293 95545), संगठन सचिव -संतोष मिरी (83498 53505), सक्रिय सदस्य -महत्तेर देवांगन (70478 27727), युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष -विनोद डनसेना (94242 11075), सामाजिक प्रकोष्ठ प्रभारी -तिलक तनौदी (99071 68707), रायगढ़ प्रभारी -गुलशन खम्हारी (6260 435 428), युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष -मुकेश जांगड़े (6267 405 471)






