
15 अगस्त के साथ मनाया आदर्श चौहान समाज का 3रा स्थापना दिवस
रायगढ़:- आदर्श चौहान समाज के जिला अध्यक्ष गुलाप राम चौहान और उनकी टीम ने रायगढ़ के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर परिसर में ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस और आदर्श चौहान समाज का तीसरा स्थापना दिवस।

रायगढ़ के हृदय स्थल चक्रधर नगर चौक में स्थित अंबेडकर परिसर के सामने आने जाने वाले राहगीर लोगों को प्रसाद वितरण कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस और आदर्श चौहान समाज का तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया।

आदर्श चौहान समाज के सभी प्रमुख पदाधिकारीयो ने करीब हजारों लोगो को सेव बूंदी मिठाई वितरण कर लोगों का मुंह मीठा किया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आदर्श चौहान समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस और आदर्श चौहान समाज का स्थापना दिवस मनाया गया।

पूरे जिले भर से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने डॉ भीमराव अंबेडकर परिसर में उपस्थित होकर एकता का परिचय दिया। कार्यकर्ताओं में भारी खुशी का माहौल था हाथ में तिरंगे झंडे और गुब्बारे लहराते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और भारत माता की जयकारा लगाते हुए अंबेडकर परिसर को गुंजायमान किया। आने जाने वाले हजारों राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण कर अपना खुशी व्यक्त किया।

आज की कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदर्श चौहान समाज के जिला अध्यक्ष गुलाप राम चौहान, उपाध्यक्ष छोटे लाल चौहान,नगर अध्यक्ष सरिता चौहान,सचिव प्रीति चौहान,विशेष सदस्य यशवंत चौहान,गौरीशंकर चौहान,शुशील चौहान गुरुजी, मीडिया प्रभारी पत्रकार सुधीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी कमलेश चौहान,रामकुमार चौहान, आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

प्रसाद वितरण करते सामाजिक पदाधिकारी…

प्रसाद ग्रहण करते राहगीर…







