
बरमकेला:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत बरमकेला ब्लॉक के डोंगरीपाली स्थित कोठीखोल क्षेत्र में 35 वा सार्वजनिक विश्वशांति ब्रह्म यज्ञ बाल्यलीला महोत्सव का आयोजन 21/2/2024 दिन बुधवार को कोठीखोल क्षेत्र के बिरनीपाली, भराली, रंगाडिही और सहजबहल में आयोजन किया गया था।

जिसका पूर्णहोति आज दिनांक 24/2/2024 दिन शनिवार को हुआ। आपको बता दे की बाल्यलीला महोत्सव में श्रद्धालुओं द्वारा घी,अगरबत्ती और नारियल चढ़ा कर पूजा अर्चन किया गया जिससे श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है ।

तथा दुख दृष्टि दूर होती है। महोत्सव में रंगाडीही की ओर से कलश यात्रा यज्ञ आरंभ एवं पुरुष रंगीन कीर्तन का आयोजन किया गया तो वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लेंधरा की ओर से व्यंग्य कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

तथा महोत्सव में महिला कीर्तन नाट्य आदि का भी आयोजन किया गया था। बाल्यलीला महोत्सव में बहुत दूर-दूर से और दूसरे जिलों से भी श्रद्धालुगण पहुंचे हुए थे तथा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया था। महोत्सव में हर साल बारी बारी से कलश यात्रा निकाली जाती है।








