भाजपाराजनीतिसामाजिक

प्रधानमंत्री मोदी ने “जोहार” के साथ छत्तीसगढ़ को दिया 34 हजार 4 सौ करोड़ का विकास कार्य

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 फरवरी 2024/विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के लाइव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित सारंगढ़ से पूर्व विधायक नवीन मारकंडे, केराबाई मनहर, शमशेर सिंह, जनप्रतिनिधियों में सुभाष जालान, कलेक्टर श्री के एल चौहान उपस्थित थे। इनके अलावा अजय गोपाल, दीनानाथ खुटे, टीकाराम पटेल, जगन्नाथ केसरवानी, जुगल केसरवानी, राजेश जायसवाल, देव कुमारी लहरे, अवधेश ठेठवार, रामकुमार थुरिया, सत्येन्द्र बरगाह, मनोज जायसवाल, ज्योति पटेल, अमित तिवारी, राम अवतार (सोना) यादव, प्रहलाद आदित्य, एसडीएम वासु जैन, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, आर बी तिवारी सहित जिले के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जनता को किया लाइव संबोधन –


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन की शुरुआत “जोहार” से किया। छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी को सरकार पूरा कर रही है, जो प्रशंसनीय है। छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान, प्रतिभाशाली नौजवान और प्रकृति का खजाना है। विकसित होने के लिए पहले भी  संसाधन थे और आज भी पर्याप्त संसाधन हैं। पूर्वजों ने जो सपना देखा था उस दिशा में काम करते हुए नया भारत का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अन्नदाता को उर्जा दाता बनाने तथा गरीब किसान, युवा, महिला को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। आज जो सौगात दी गई है इससे छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और आर्थिक विकास का नया दौर प्रारंभ होगा।

उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अब सीधे हितग्राहियों को मिलने लगा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ को करोड़ों का सौगात दिए जाने का प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सरकार बनते ही मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भागीदारी के लिए संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि आपका स्नेह और अनुग्रह हमेशा हमारे ऊपर रहता है। छत्तीसगढ़ की जनता ने आपकी गारंटी पर भरोसा किय। आपकी गारंटी के सारे कामों को पूरा करने के लिए हम अग्रसर हुए हैं। 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत हुए हैं। 3716 करोड़ रुपए की दो साल की बोनस राशि किसानों को दी है। साथ ही 3100 रुपए धान की कीमत देने का वायदा था इसे पूरा किया। विवाहित महिलाओं को साल का बारह हजार रुपए देने का वायदा पूरा करने का निर्णय भी हमने लिया है। विकसित भारत में हम विकसित छत्तीसगढ़ बनाने हम तत्पर हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा आरंभ हुई। इसमें प्रदेश के बड़ी संख्या में लोग आये। हमारे छत्तीसगढ़ में जो पांच विशेष पिछड़ी जनजाति हैं इनके लिए 15 हजार आवास स्वीकृत हुए हैं। इनके बसाहट के लिए आवागमन की सुविधा हो, इसके लिए सड़कों स्वीकृति हुई है। इस योजना में पीवीजीटी लोगों के 366 बसाहटों में रोड पहुंचेगा। 

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ को दी करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात –


विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ को 34 हजार 400 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी गई। जिसमें 10 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल है। प्रधानमंत्री कोयला मंत्रालय अंतर्गत रायगढ़ क्षेत्र में 173.46 करोड़ रूपए की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट छाल कोल हेंडलिंग प्लांट, दीपका क्षेत्र में 211.22 करोड़ रूपए की लागत की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट दीपका कोल हेंडलिंग प्लांट, रायगढ़ क्षेत्र में 216.53 करोड़ रूपए की लागत के ओपन कास्ट प्रोजेक्ट बरौद कोल हेंडलिंग प्लांट का लोकार्पण किया।

इन तीनों ओपन कास्ट प्रोजेक्ट से रेपिड लोडिंग सिस्टम के माध्यम से लोडिंग टाईम में कमी आएगी और ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन कम होगा। श्री मोदी ने प्रधानमंत्री नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय अंतर्गत 907 करोड़ रूपए की लागत से राजनांदगांव जिले के 9 गांवो के 451 एकड़ क्षेत्र में निर्मित 100 मेगावाट एसी/155 मेगावाट डीसी सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत 1007 करोड़ रूपए की 2 प्रोजेक्ट अंबिकापुर से शिवनगर तक 52.40 किलोमीटर लंबाई की सड़क और बनारी से मसनियाकला तक 55.65 किलोमीटर लंबी सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग-49) का लोकार्पण किया।


अंबिकापुर-शिवनगर सड़क मार्ग से रायपुर राजधानी और कोरबा ओद्योगिक क्षेत्र के साथ कनेक्टिविटी बढे़गी जिससे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। इसी तरह बनारी-मसनियाकला सड़क मार्ग से बिलासपुर से रायगढ़ ओडिशा बॉर्डर तक आवागमन में समय और इंधन की बचत होगी और क्षेत्र के गांवों का सामाजिक आर्थिक विकास होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत 15,799 करोड़ रूपए के 1 प्रोजेक्ट – लारा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट स्टेज-1 (2 × 800 मेगावॉट) का लोकार्पण किया। यह परियोजना छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित है। यह प्रोजेक्ट सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित है। प्रधानमंत्री ने रेल मंत्रालय अंतर्गत 583 करोड़ रूपए के 2 प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया जिसमें 280 करोड़ रूपए की लागत से भिलाई में 50 मेगावाट सोलर पावर प्लांट और 303 करोड़ रूपए की लागत से

बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर का लोकार्पण शामिल है। 50 मेगावाट सोलर प्लांट की स्थापना से रेलगाड़ियाँ चलाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग होगा, हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर (10.5 किलोमीटर) 303 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। हावड़ा की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें बिलासपुर यार्ड से बिना किसी क्रॉसमूवमेंट के और हावड़ा-मुंबई रूट पर आवाजाही में कोई बाधा उत्पन्न किए बिना सीधे कटनी की ओर जा सकेंगी। इससे बिलासपुर में यातायात का दबाव कम होगा। साथ ही ट्रेनों की गतिशीलता में वृद्धि होगी, कृषि उत्पादों की बाजार तक आसानी से पहुंच होगी। नवनिर्मित बिलासपुर-उसलापुर रेल ओवर रेल फ्लाई ओवर पर बिलासपुर से फ्रेट ट्रेन से होकर बिलासपुर से मालगाड़ी को हरी झंडी भी दिखाई । प्रधानमंत्री ने ऊर्जा मंत्रालय अंतर्गत रायगढ़ में लारा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्टेज-2 (2 × 800 मेगावॉट) का शिलान्यास किया। यह परियोजना क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगी। यह परियोजना आस-पास के क्षेत्र में अधोसंरचना विकास (जैसे पहुंच मार्ग, जल निकासी, संचार, परिवहन सुविधाएं इत्यादि) और सामाजिक अधोसंरचना (जैसे शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली) की उपलब्धता में और सुधार करेगी।

कलेक्टर चौहान सहित अतिथियों ने किया अन्न प्राशन और सामग्री वितरण

कलेक्टर केएल चौहान, पूर्व विधायक नवीन मारकंडे, केराबाई मनहर,अतिथि सुभाष जालान ने शिशुवती महिलाओं के बच्चो को अन्न प्राशन किए। साथ ही विभिन्न विभागों के पात्र हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण किया गया, जिसमें खाद्य विभाग द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत मां अष्टभुजी इंडियन गैस की ओर से जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव की उपस्थिति में शांति कर्ष, संतोषी बाई चंद्रा, श्यामा बाई बरेठ, संतोषी साहू, सत्याबाई निषाद , नावाकुंवर मैत्री, राम बाई जायसवाल, पूर्णिमा निराला, रामबाई साहू, पार्वती कुर्रे इस तरह 26 हितग्राहियों को गोंटिया इंडियन की ओर से उज्ज्वला योजना का कनेक्शन वितरण लता देवांगन, प्रिया त्रिपाठी, सीता जांगड़े, अनुराधा मैत्री, सोनी देवांगन, त्रिलोचन देवांगन, शिव कुमारी समेत 20 हितग्राहियों को किया गया। वही अतिथियों के द्वारा चंद्रिका सिंह ठाकुर, रोशन यादव, सरस्वती देवांगन, ममता देवांगन ,उमाकांत आदि 20 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया।


कलेक्टर केएल चौहान ने इस अवसर पर कहा कि इस कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मोबाइल मेडिकल यूनिट,आयुष्मान कार्ड जिसमें 5 लाख तक निशुल्क का ईलाज जिसमें 0 से 40 वर्ष के सभी का जांच, एमसीडी जिसमें 30 वर्ष से ऊपर के सभी का बीपी, शुगर, कैंसर की जांच, हाथी पांव से बचने हेतु दवा वितरण, टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य जिसका निशुल्क जांच, उपचार प्रधान मंत्री सयान सम्मान योजना, प्राकृतिक खेती, मिट्टी परीक्षण, किसान क्रेडिट कार्ड कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सभी पात्र हितग्राहियों को पक्का मकान का लक्ष्य, 1440 घर पूर्ण, 443 प्रगति रत है । एसबीआई सारंगढ़, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मुद्रा लोन लघु व्यवसाय के लिए, ओपीडी 112, सिकलिन टेस्ट 23, बीपी शुगर 112, बीपी पॉजिटिव दो, शुगर पॉजिटिव 7 मिले, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पारंपरिक शिल्पकारों एवं कारीगरों को सहायता के लिए केंद्रीय योजना 1300 करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान 18 पारंपरिक व्यवसाय का स्टाल लगाया गया था, जिसमें हितग्राहियों ने योजनाओं का लाभ लिया। मंच संचालन प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी ने की।

निर्धारित समय में लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का अभिभाषण हुआ। तदुपरांत जननायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुअल विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन व उद्घाटन किया गया, जिसे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला ही नहीं अपितु पूरे देश के करोड़ों करोड़ों लोग देख रहे थे और उनके संबोधन को सुन रहे थे। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम नगर के जवाहिर भवन में हो रहा था, जिसमें 5000 से अधिक लोग उपस्थित रहे। जिनके लिए नाश्ता और खाना पैकेट की व्यवस्था शासन की ओर से की गई थी। कार्यक्रम में अपनी टीम के साथ, स्वास्थ्य से बीएमओ डॉ. आरएल सिदार, चिरायु, आयुर्वेद, खाद्य, मत्स्य पालन, कृषि महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ ही साथ सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहें।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button