कानूनक्राइमशिक्षा

दूसरे दिन भी जारी रहा जिला शिक्षाधिकारी एल पी पटेल खिलाफ धरना प्रदर्शन,धरना स्थल पहुंच एसडीएम वासु जैन ने सुनी छात्र संगठन की मांग

सारँगढ़ : पूर्व विवादित प्राचार्य एल पी पटेल का सारंगढ में जिला शिक्षाधिकारी के पद पर नियुक्ति आदेश के बाद छात्र संगठन लगातार दूसरे दिन धरने पर बैठे रहे। छात्र संगठन की मांग रही कि जिला शिक्षाधिकारी एल पी पटेल को बर्खास्त किया जाए। एवम गृह जिला का निवासी होने के कारण चुनाव प्रभावित करने की बात भी रखी गयी। एल पी पटेल का सारँगढ़ मल्टीपर्पस स्कूल में पूर्व में प्राचार्य के पद में रहते बहोत से विवादों से नाता रहा है। जिसका विरोध सुरु से ही छात्र संगठन करते आया है एवम एल पटेल पर कार्यवाही भी हुआ था।
दूसरे दिन आचार संहिता लगने के कारण एसडीएम वासु जैन एवम नयी थाना प्रभारी भावना सिंह ने धरना स्थल पर पहुँच कर धरना समाप्त करने का आग्रह भी किया गया एवम उनकी जायज मांगों को सुना एवम उनसे इस पर आगे कार्यवाही के लिए ज्ञापन लिया गया। धरना स्थल पर ही माननीय उच्च शिक्षा मंत्री जी से इस विषय को दूरभाष के द्वारा उठाया गया। आगे इस पर कार्यवाही की सम्भावनाओं के साथ छात्र संगठन ने आचार संहिता लगने एवम अधिकारियों के द्वारा विषय ऊपर पहुंचाने जैसे उचित पहल करने के कारण प्रसाशन का साथ देते हुए धरना को समाप्त किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button