राजनीतिसंगठनसामाजिक

कांग्रेस कनकबीरा सेक्टर की आवश्यक बैठक संपन्न,सेक्टर पदाधिकारी एवं राजीव युवा मितान क्लब पदाधिकारी,ग्रामवासी बैठक में रहे उपस्थित

अरुण मालाकार व गनपत जांगड़े ने बैठक को किया संबोधित

सारंगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है और लगातार बैठकों का दौर शुरू हो गया है इसी कड़ी में आज कनकबीरा सेक्टर की आवश्यक बैठक रखी गई जिसमें प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष रायगढ़ ग्रामीण अरुण मालाकार, विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े,राजीव युवा मितान क्लब विधानसभा समन्वयक महेंद्र गुप्ता, सेक्टर प्रभारी गिरजा पटेल,आशीष बंजारे,मानू मेहर,सियाराम पटेल,श्रधानु सारथी,राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

जहां अचानकपाली, रामटेक, गंधरचुवा कार्यकर्ता ग्रामीण जन सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए कार्यक्रम को सर्वप्रथम अरुण मालाकार ने संबोधित किया और राज्य सरकार की योजनाओं को विस्तार से बताया और कहा कि अब समय आ चुका है हम सबको कमर कस के मैदान में उतरना है क्योंकि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से गांव गरीब किसान खुशहाल हैं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने जो वादा किया था उसे पूरा किया है।

किसानों की कर्जा माफी, 25 रुपए धान खरीदी भूमिहीन मजदूर परिवार को साल में 7 हजार ,राजीव युवा क्लब के माध्यम से युवाओं को साल में 1 लाख एवं बेरोजगारी भत्ता देने का कार्य हमारी सरकार कर रही है जिसे आप सबको जन-जन तक पहुंचाना है और कांग्रेस पार्टी के हाथ को मजबूत करते हुए पुनः सारंगढ़ को जिले की सौगात देने वाले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार और सारंगढ़ में श्रीमती उतरी जांगड़े को विधायक आप सबको बनाना है कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े ने भी संबोधित किया और राज्य सरकार की योजनाओं को विस्तार से बताया एवं कहा कि आप सब के आशीर्वाद से सारंगढ़ में श्रीमती उतरी जांगड़े विधायक चुनी गई थी जिन्होंने लगातार सारंगढ़ विधानसभा के विकास कार्य किए हैं एवं उन्होंने मुख्यमंत्री जी से सारंगढ़ को जिला बनाने लगातार मांग किया जिसके कारण आज सारंगढ़ जिला बना है।

जिला बनने से हम सब को लाभ मिलेगा और हमारे बाल बच्चे बढ़िया से पढ़ेंगे लिखेंगे आप सब को पुनः विधायक उतरी जांगड़े को आशीर्वाद बनाना है एवं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है आप सबको पता है छत्तीसगढ़ में भाजपा पार्टी ने 15 साल राज किया था लेकिन उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया जिसे आगामी समय में सबक सिखाना है कार्यक्रम को महेंद्र गुप्ता ने भी संबोधित किया और राजीव युवा मितान क्लब की कार्य योजना को लेकर विस्तृत चर्चा किए बैठक में पालूराम पटेल ,गणेश राम पटेल, मायाराम सिदार,रूपधर पटेल,लेख राम पटेल,संतोष चौहान,सिया राम पटेल, रुखमन नायक,देवमणि चौहान मुकेश चौहान,नीलांबर चौहान, हेमंत पटेल, शेखर निराला दिनेश निराला, मुन्ना सारथी नारद नायक,परसराम पटेल, खेमराज पटेल,सोहन पटेल विद्या पटेल, देव प्रसाद, खीरसागर सिदार,शिव पटेल प्रेम सिदार,श्रीधर चौहान बरत राम यादव,टीकाराम पटेल, पारसनाथ चौहान, भोला चौहान,उत्तरा चौहान बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button