
बरमकेला: ग्राम पेंवरा में सात दिवसीय श्री विष्णु हरि यज्ञ मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक विशेष रूप से सम्मिलित हुईं।
यज्ञ स्थल पहुँचकर डॉ. नायक ने भगवान विष्णु और लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से समस्त क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की। ।
इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. नायक के साथ बरमकेला भाजपा महामंत्री बरुण पटेल,लिंगराज पांडा सहित मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामवासी उपस्थित रहे।।






