कार्यक्रमसंगठनसामाजिक

रायगढ़ जिला फोटोग्राफिक एसोसिएशन द्वारा वेडिंग फोटोग्राफी वर्क शाप का आयोजन होटल एकार्ड में आयोजित

रायगढ़:- जिला फोटोग्राफी एसोसिशन रायगढ़ जिले के फोटोग्राफरों की स्किल डेवलपमेंट के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यशाला का आयोजन करती आ रही है कार्यशाला के माध्यम से फोटोग्राफरों के कार्यों को अच्छे ढंग से निष्पादन हो इसलिए कार्यशाला काया भजन किया जाता रहा है जिसमें की कैनन द्वारा प्रायोजित वेडिंग वर्कशॉप का आयोजन होटल एकार्ड में किया गया जहा केनेन कैमरा कम्पनी द्वारा अपने कमरे का डेमो भी स्थानीय फोटोग्राफरों के रखा गया था साथ साथ ही साथ महाराष्ट्र मुंबई से सम्बद्ध मेंटर प्रीतेश राव द्वारा वेडिंग फोटोग्राफी का व्यापार कैसे किया जाए कैसे अपना फोटोग्राफी का स्किल को बढ़ाया जाए साथ ही वर्तमान में वेडिंग फोटोग्राफी में चुनौतियों को किस प्रकार समाना और समाधान किया जाय इन सब विभिन्न विषयों को लेकर अपना विचार कार्यशाला में रखा और जिलेभर से आए फोटोग्राफरों को अपना अनुभव साझा किया ।


फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़े रायगढ़ जिले के 80 से भी ज्यादा फोटोग्राफर शामिल हुए साथ ही रायगढ़ जिला फोटोग्राफर एसोसिशन की जिला अध्यक्ष श्रवण चौहान उपाध्यक्ष आलोक प्रधान सचिव नंदू भैया कोषाध्यक्ष अजय राजपूत कार्यक्रम संयोजक नरेश साहू के साथ ही डिग्री निषाद , अमित यादव , जीतू , राजू , विक्रम , राज पटेल आलोक बर्मन , संजय राजपूत प्रेम जायसवाल , आकाश पटेल राहुल विश्वकर्मा और अन्य कार्यकारिणी को उपस्थिति भी रही । उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दीपांशु छड़ीमालि ने दी ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button