कानूनक्राइम

चोरी के मोबाईल के साथ एक आरोपी को सरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुरत चौहान पिता अलेख चौहान नदीगाव का है आरोपी,01 नग रियलमी मोबाईल कीमती 15500रू0 जप्त

सरिया :- जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में चोरी, अवैध जुआ, सट्टा, शराब में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक  निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सुचना पर चोरी के एक मोबाईल के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

प्रार्थीया कुन्तुला चौहान पति सुदामा चौहान उम्र 26 वर्ष साकिन नदीगांव के द्वारा दिनांक 28.05.2025 को थाना सरिया आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। घटना दिनांक 28.05.2025 को सुबह करीबन 09:00 बजे वह घर पर अकेली थी तथा अपने एक रियलमी मोबाईल कीमती करीबन 15500 रू० को घर के आंगन के पास रखकर बाथरूम गई हुई थी। इसी बीच आंगन से उपरोक्त मोबाईल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थीया के उपरोक्त रिपोर्ट पर थाना सरिया में आरोपी के विरूद्ध अप०क०-100/2025 धारा 303 (2) बी०एन०एस० का अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना दौरान मुखबीर की सुचना पर संदेही/आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर उसके कब्जा से चोरी गये मशरूका एक रियलमी कंपनी का मोबाईल कीमती 15550 रू0 को बरामद कर आरोपी सुरत चौहान पिता अलेख चौहान उम्र 35 वर्ष साकिन नदीगांव  को आज दिनांक- 28.05.2025 को विधिवत् गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुये गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद यादव के नेतृत्व में प्र०आर०- ताराचंद रातड़े, भुवनेश्वर पण्डा, टीकाराम पटेल आर ताराचंद,प्यारे, दिगंबर पटेल एवं अन्य स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button