सामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

अर्जुनी टोनाटार चौक के पास नाली टूटी कभी भी हो सकता है गंभीर हादसा

भाटापारा। एडीबी के तहत भाटापारा से बलौदाबाजार मुख्य सड़क निर्माण के दौरान अर्जुनी गांव में सड़क के दोनों ओर नाली बनाई गई थी। सड़क के दोनों ओर बनाए गए नाली निर्माण में गुणवत्ता की कमी के चलते अब नालियां क्षतिग्रस्त हो रही है। ग्राम अर्जुनी टोनाटार चौक के पास सड़क किनारे बनी नाली टूट गई है। अर्जुनी टोनाटार चौक के पास टोनाटार की ओर जाने वाले सड़क के बीचो-बीच नाली को टूटे कई महीने हो चुके हैं। वही संबंधित विभाग की अनदेखी राहगिरो के लिए किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। अर्जुनी से टोनाटार चौक पर कई गांवो के राहगीरों का आना-जाना रहता है। रात के समय टूटी हुई नाली में गिरकर कई राहगीर चोटिल भी हो चुके हैं। उसके बावजूद संबंधित विभाग  कुंभकर्णीय नींद में सोए हुए हैं। पूर्व जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश साहू टोनाटार सरपंच विष्णु कोसले उपसरपंच पिंकू कुलेश्वर वर्मा पूर्व उपसरपंच गेंदराम वर्मा मेघु रजक चिंतामणि जायसवाल ने बताया कि अर्जुनी टोनाटार चौक के पास सड़क के बीचो-बीच नाली की छत टूट गई है और छड भी दिखाई दे रहे हैं। नाली को टूटे कई महीने हो चुके हैं। फिर भी संबंधित विभाग द्वारा टूटी हुई नाली की मरम्मत के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने  टूटी हुई नाली की शीघ्र ही मरम्मत करने की मांग की है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button