
बरमकेला: सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के गोमार्डा अभ्यारण अंतर्गत आने वाले कलगाटार बीट छीचपानी चांतीपाली सर्कल में 26 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जहा करीब 3 बजे रात को कलगाटार के किसान बैसाखू पिता बोधराम बरिहा के खेत में जमकर उत्पात मचाया है। मौके पर वन विभाग टीम पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रहा है, और साथ ही साथ लोगों को सचेत रहने अपील भी वन विभाग के द्वारा किया जा रहा है।






