
सारंगढ/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का दौरा कार्यक्रम है।प्रदेश के महासमुंद ,सारंगढ ,रायगढ़ ,जिला के विभिन्न कार्यक्रमों में आज शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य धान के कटोरा कहे जाने वाले राज्य है।पूरे विश्वास में धान की खेती के नाम से अलग पहचान है।यहाँ की जनता भोले भांले है। प्रदेश में शांत मौहोल है। विदेशी ड्र्ग्स कोशो दूर रहता था।भाजपा सरकार सत्ता में आते ही हाफीम ड्रग्स जैसे खेती कर प्रदेश को नशा से लिप्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ा शराब दुकाने गांव गांव में खोलने की काम सरकार कर रही है। ताकि प्रदेश की जनता हमेशा नशे में धुत रहे ।प्रदेश सरकार के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश में मोर्चा खोल चुके हैं।जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ बिलाईगढ़ द्वारा 21 मार्च को जिले के ग्राम गुडेली सारंगढ में शाम 4 बजे पंचायत व बूथ कांग्रेस कमेटी के बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ता से रूबरू होंगे और प्रदेश के भाजपा सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को हाफीम जैसे जान लेवा नशे की खेती कराई जा रही है।इसके विरोध में हल्ला बोलेंगे।सारंगढ़ बिलाईगढ़
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने पंचायत व बुथ कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।






