सामाजिकसम्मानसंस्कृति

ग्राम पेंवरा में जिला स्तरीय पशु मेला शिविर प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता संपन्न

52 पशुपालक ने 304 पशु पक्षी का किया प्रदर्शन,प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार से किया गया पशुपालकों का सम्मान

बरमकेला/ पशुधन विकास विभाग द्वारा नेशनल लाइव स्टॉक मिशन अंतर्गत जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी एवं मेला का आयोजन बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत अमेरी के आश्रित ग्राम पेंवरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय नायक उपाध्यक्ष जिला पंचायत, अध्यक्षता डॉ अभिलाषा कैलाश नायक, ग्राम पंचायत सरपंच कांतीबाई चौधरी, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉ महेंद्र कुमार पांडेय, डॉ नरेश खूंटे, पशुधन किसान गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी एवं मेला में 52 पशुपालकों द्वारा रुचि ली गई।  बकरा वर्ग में 8 पशुपालक द्वारा 51 पशु, भेड़ वर्ग में 8 पशुपालक द्वारा 174,  संकर बछिया उन्नत 11 पशुपालक द्वारा 11, दुधारू गाय पशुपालक वर्ग में 8 पशुपालक द्वारा 15, बैल जोड़ी, भैंस वर्ग में 3 पशुपालक द्वारा 6, कुक्कुट वर्ग में 10 पशुपालक द्वारा 20 , स्वस्थ बछड़ा वर्ग में 3 पशुपालक द्वारा 3, विशेष वर्ग श्वान में 1 पशुपालक द्वारा 1 एक ही पशु है। कुल 52 पशुपालक में 304 पशु जिसमें श्रेणीवार को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार पशुपालकों को प्रदाय किया गया।
मेला में पशुपालकों को चारा प्रसंस्करण जैसे पैरा का यूरीया उपचार, साइलेज निर्माण एवम अजोला उत्पादन, का स्टॉल के माध्यम से बताया गया। मेला में पशु चिकित्सा एवं उपचार शिविर का भी आयोजन किया गया उपस्थित पशुपालकों को पशुधन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड व विभागीय योजनाओं से अवगत कराया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि अजय नायक, डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक और डॉ महेन्द्र कुमार पांडे उपसंचालक पशु चिकित्सालय के करकमलों से प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय नायक ने पशुपालकों को डेयरी व्यवसाय को अपनाने और अतिरिक्त आय का स्रोत बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार सामग्री के रूप में प्रदान किया गया।। पशु मेला में राजकिशोर पटेल मंडल अध्यक्ष, दीपमाला जांगड़े, मधु श्रीवास पशुधन विकास विभाग डॉक्टरो में वाय के रात्रे, डॉ सुनील कुमार जोल्हे, नरेश खूंटे, डॉ भारती पटेल, मो शाहिद कुरैशी, रविंद्र कुर्रे, डॉ ममता साहू, डॉ योगेश कुमार चौधरी, मोरध्वज सिदार,, शिवकुमार सिदार, डॉ  अजय कुमार खोल्खो, मयंक, आकाश, शुभम्, परमेश्वर, लीलाधर, श्वेता,अंजू, स्वरूपानंद, तिलोचन, अमन, हीरालाल, ध्वजाराम, हेमंत राम ठाकुर, रामकुमार गबेल, सुरज, सेवाराम सहित सभी सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, पशु परिचारक एवं अन्य इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button