सामाजिकसुरक्षा

साल्हेओना में बिजली बिल समाधान शिविर का आयोजन,विद्युत हितग्राही योजना का उठा रहे लाभ

सरिया/बरमकेला- गौरतलब है कि सीएम विष्णुदेव साय के हाथों विगत 12 मार्च को मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया गया था जिसके उपरांत अब समूचे छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में विद्युत विभाग के द्वारा समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में ग्राम साल्हेओना में स्थित विद्युत सबस्टेशन प्रांगड़ में भी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि इस योजना के माध्यम से राज्य के निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों और कृषि उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है।
योजना के तहत एकल बत्ती, घरेलू,और कृषि पंप जिनकी 31 मार्च 2023 की स्थिति में बकाया वाले बिजली बिलों की राशि कुछ नियम व शर्ते के साथ पूरे सरचार्ज तथा मूल राशि में आंशिक रूप से छूट प्रदान करके विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल के बकाया भुगतान में राहत देने का सराहनीय पहल छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किया जा रहा है।
इस संबंध में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी जा रही है।
श्री पटेल ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि इस योजना से ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता अपने पुराने बिजली बिलों का भुगतान करने और बिजली वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस शिविर में विशेष रूप से विद्युत विभाग से कनिष्ठ यंत्री किशन कुमार भोई,लाईनमेन मनोज सिदार,अजय सोनवानी एवं जयकिशन भगत, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल,स्थानीय ग्राम पंचायत के उपसरपंच प्रदीप पटेल,विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी समेत विद्युत उपभोक्ताओं की उपस्थिति रही।

शिविर के पहले ही दिन 10 हितग्राहियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें से 09 लोगों के द्वारा अपनी बकाया राशि का भुगतान किया गया है वहीं 20 अन्य हितग्राही मौके पर उपस्थित होकर योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की है।
‌‌ किशन कुमार भोई
(जुनियर इंजीनियर साल्हेओना)

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button