भाजपासंगठनसम्मानसामाजिक

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया गृह प्रवेश,परिजनों के साथ किया विधिवत पूजन-अर्चन भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई

सारंगढ़ बिलाईगढ़:- जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने सारंगढ़ बैंक आफ बड़ौदा के पास स्थित अपने आबंटित शासकीय आवास में पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गृह प्रवेश किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पाण्डेय को उनके आबंटित आवास में प्रवेश के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

गृह प्रवेश समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल,जिला भाजपा महामंत्री द्वारिका साहू,उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार,जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल, जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा,मंत्री विलास सारथी,वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केसरवानी,शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जुगल किशोर अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राधामोहन पाणिग्राही, जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा सिदार,सरिया मण्डल भाजपा अध्यक्ष प्रदीप सतपथी,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल,मण्डल भाजपा महामंत्री नारायण प्रधान,उपाध्यक्ष सीताराम प्रधान जी,भाजयुमो अध्यक्ष राजकिशोर पाणिग्राही,पार्षद गण मोतीलाल स्वर्णकार,पिन्टु मेहेर,पंचधार सरपंच सागर पटेल,साल्हेओना सरपंच प्रतिनिधि शौकीलाल सहिस, उपसरपंच प्रदीप पटेल सहित भाजपा के कई पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सरल सहज स्वभाव के जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पाण्डेय से मिलकर अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी।

आवास के गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर जिला पंचायत के सदस्यगण,विभिन्न सामाजिक संगठन,अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में बधाई देने पहुंचे लोगों में गजब का उत्साह रहा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button