सम्मेलनसंस्कृतिसामाजिक

जनपद पंचायत अध्यक्ष सदस्य व अधिकारी कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

सुधीर चौहान की कलम से

बरमकेला:- जनपद पंचायत बरमकेला के जनपद अध्यक्ष/जनपद सदस्य और जनपद मुख्यालय के अधिकारी कर्मचारियों ने नदिगाव गार्डन परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जनपद अध्यक्ष/ सदस्य और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और फूलों की होली खेलकर भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनपद सदस्य व प्रतिनिधि और जनपद कर्मी मौजूद रहे। होली मिलन समारोह की शुरुआत जनपद पंचायत के पदाधिकारियों ने की। जनपद पंचायत के अध्यक्ष डॉक्टर विद्या किशोर चौहान और अ जा आयोग के पूर्व सदस्य पुनीत राम चौहान ने सभी जनपद सदस्य और प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पूरे गार्डन परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 197.11241;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 45;

समारोह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय पटेल, एसडीओ एल के जांगड़े सहित जनपद के सभी कर्मचारी शामिल हुए। अधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सभी ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से आपसी संबंध और अधिक मजबूत होते हैं। कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य और कर्मचारियों ने होली गीतों पर भी आनंद लिया। पूरे माहौल में रंग, गुलाल और हंसी-खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही थी। अंत में सभी ने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 159.90793;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 47;

इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष डॉक्टर विद्या किशोर चौहान, अजय पटेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीओ एल के जांगड़े, पीओ कमलेश मेहरा, इंजीनियर भुनेश्वर संगीता पटेल, ओमप्रकाश (पिंटू) चौहान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, पुनीत राम चौहान अ.जा. आयोग पूर्व सदस्य, जनपद सदस्य चंदा उज्ज्वल मिरी,तुलसी अभिमन्यु पटेल,अनीता शंभू नाथ प्रधान, आनंद साव, विश्वदेव भोई, हेमकुवर पुनीत राम चौहान, लक्ष्मीचरण सिदार, कौशल्या पवन नायक, घनश्याम इजारदार, राधा विनोद सिदार, रोहित वर्मा प्रतिनिधि, महेंद्र एक्का प्रतिनिधि, पत्रकार सुधीर चौहान, देवराज दीपक, योगेश पटेल, गंगेश्वर नायक घनश्याम (पिंटू) चौहान सहित जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
bokeh:0;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (0, 0);aec_lux: 203.69193;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 47;

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button