
भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए जनप्रतिनिधि, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ
अमेरी में श्रीमद् भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण
बरमकेला (सारंगढ़-बिलाईगढ़)। ग्राम अमेरी, पोस्ट देवगांव, तहसील बरमकेला में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में जनपद सदस्य ताराचंद पटेल, ललित नायक (मण्डल अध्यक्ष कांग्रेस), कर्मचारी नेता सुभाष चौहान, शिक्षक नेता नंदकिशोर पटेल, धर्मेंद्र चौहान (कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजा प्रकोष्ठ), समाजसेवी राजू चौधरी, प्रतिपाल सिदार, एनएसयूआई से दुर्गेश पटेल, नेमिश पटेल, गुलशन यादव सहित हजारों श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं।

जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।कार्यक्रम में व्यासपीठ से गुरुदेव श्री भागतराम मिश्र (बरपाली) द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है। वे भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म-कर्म और जीवन मूल्यों का सरल एवं मधुर शैली में वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्ममार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रहे हैं। संगीतमय भजनों एवं कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर दिखाई दे रहा है।






