
तिल्दा-नेवरा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 3 इन दिनों भगवान भरोसे है वार्ड में जनसभाओं का नाम तो कोई देखने वाला है ना तो कोई सुनने वाला है जनता का समस्या आम जनता ही जाने जनप्रतिनिधि तो केवल चुनाव जीतने के लिए लोगों को दारू सांडी कम्बल पैसे बांटने के लिए वार्ड में आते हैं फिर 5 पांच साल जनता तू तू मैं मैं के चक्कर लगाते है तो कहा से विकास होगा विकास केवल अब घोषणा पत्र में या विकास विकास का के नाम पर नारा बन गया है । सरकार द्वारा निदान हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1100जारी किया गया था जिससे त्वरित कार्रवाई हो सके लेकिन हकीकत में यह भी नाकाम साबित हो रहा है कुछ दिन पहले तिल्दा नेवरा वार्ड नंबर 3 किसान राइस मिल पास निवासी ने बताया की नाली सफाई के लिए निदान 1100 में शिकायत दर्ज कराई थी तीन बार शिकायत दर्ज करने पर भी कोई बात नहीं सुनी तो वह खुद ही।नाली की सफाई किया है संतोष कुमार यदु में बताया ऐ देखिए क्या है शिकायत और सुझाव निदान 1100 छत्तीसगढ़ सरकार की एक ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली (OGRS) है, जो नागरिकों को सार्वजनिक सेवाओं से जुड़ी समस्याओं (जैसे पानी, स्ट्रीट लाइट, कचरा, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र) के लिए टोल-फ्री नंबर 1100 पर कॉल करके या ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की सुविधा देती है, ताकि स्थानीय प्रशासन समय पर समाधान कर सके। मुख्य बातें:उद्देश्य: नागरिकों की शिकायतों को दर्ज करना और उनका समाधान करना, खासकर नगरीय निकायों से जुड़ी समस्याओं का।शिकायत के प्रकार: पानी की सप्लाई, स्ट्रीट लाइट, कचरा कलेक्शन, भवन अनुज्ञा, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, मृत जानवर, आदि।कैसे करें शिकायत:कॉल: टोल-फ्री नंबर 1100 पर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक (साल भर) कॉल करें।वेब/ऐप: Niddan वेबसाइट या ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।प्रक्रिया: शिकायत दर्ज होने के बाद, संबंधित विभाग को समय-सीमा में कार्रवाई करनी होती है, और नागरिक अपनी शिकायत की स्थिति जान सकते हैं।लक्ष्य: पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाकर प्रशासन पर जनता का भरोसा बढ़ाना। संक्षेप में, निदान 1100, छत्तीसगढ़ में शहरी सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के लिए एक वन-स्टॉप हेल्पलाइन है।






