
बरमकेला। नगर निवासी प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. कन्हैयालाल साहू की धर्मपत्नी स्वर्गीय आशमती साहू के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा को नमन किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत साल्हेओना के सरपंच प्रतिनिधि शौकीलाल सहिस, पंच टीकाराम चौधरी, पंच प्रतिनिधि सीताराम पटेल, बंशीधर पटेल (बलराम) एवं डॉ. जयकुमार साहू उपस्थित रहे।
सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।






