
बरमकेला: नवरात्रि के शुभ अवसर पर बरमकेला के वनांचल में बसे ग्राम हट्टापाली में दुर्गा समिति कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच जी, उप सरपंच, पंचगण एवं पवित्र बरिहा जी की प्रमुख भूमिका रही।
नवरात्रि में आयोजित इस कबड्डी प्रतियोगिता में कई टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें प्रथम पुरस्कार दर्रीपाली, द्वितीय पुरस्कार नवापारा, तृतीय पुरस्कार बुनगा चतुर्थ पुरस्कार रुचिदा को प्राप्त हुआ।
इस आयोजन से न केवल हट्टा पाली , बल्कि पूरे बरमकेला क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ हैं।






