छत्तीसगढ़कांग्रेसभाजपाराजनीति

छग में मजदूरों को नही मिल रहा काम भाजपा झूठे शोर मचा रही है: बाघे

सारंगढ/ केंद्र के भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा (MGNREGA) को बदलकर “विकसित भारत-जी राम जी” (VB-GRG) कानून ला कर भाजपा सिर्फ नाम परिवर्तन किया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल बाघे ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘मनरेगा’ (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) से गांधी जी का नाम हटाकर ‘जी राम जी’ करना, योजना की मूल भावना पर चोट है और यह एक राजनीतिक कदम है। नया कानून रोजगार की गारंटी 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन करने का दावा करता है, लेकिन केंद्र सरकार का फंड हिस्सा कम कर दिया गया है, जिससे राज्यों पर बोझ बढ़ेगा और पंचायतों की भूमिका कम हो जाएगी। वर्तमान में भाजपा सरकार द्वारा देश भर में विकसित भारत जी राम जी के नाम पर डिंडोरा पीट रहे हैं। और कुछ दिन पहले ही भाजपा नेताओं द्वारा सारंगढ रेस्ट हाउस में प्रेस विज्ञप्ति कार्यक्रम रखा गया था।भाजपा नेता बताये अभी तक जिले में जी राम जी योजना के नाम पर सारंगढ बिलाईगढ़ जिले में विकास के लिए कितने राशि उपलब्ध कराए हैं।सारंगढ बिलाईगढ़ जिले में अभी तक vb जी राम जी योजना के नाम पर 1 रुपये जारी नहीं होना दुर्भाग्य है। सिर्फ नाम परिवर्तन से यहाँ के मजदूरों को रोजगार नहीं मिल जाएगा। रोजगार के लिए पैसे की जरूरत पड़ती है। जो सरकार ने कोई व्यवस्था नही किया है। जिससे प्रदेश व सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के मजदूरों पलायन के लिए मजबूर हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button