
रायपुर:- सुजीत सुमेर को राज्य अलंकरण 2023 की मानद उपाधि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर प्रदान करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है कि आपने समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रहते और सृजनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए शिक्षा, कला, साहित्य, खेल, नशाबंदी, ग्रामोत्थान, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, संस्कृति एवं व्यक्तित्व विकास की आवश्यकताओं में योगदान करने के लिए श्रेष्ठ भूमिका का परिचय दिया है।
समता साहित्य अकादमी संगठन समाज की बेहतरी के लिए लगातार और ईमानदारी से काम करने वाले समाज के सच्चे नेताओं के ध्यान देने योग्य और उल्लेखनीय योगदान का सम्मान करता है और उन पर राज्य स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाश डालता है।

इस शुभ दिवस पर सुजीत सुमेर ने कहा कि समता साहित्य अकादमी यवतमाल महाराष्ट्र के द्वारा प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण 2023 बाबा साहब डॉ अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड की मानद उपाधि से आज अपने गृह राज्य छत्तीसगढ़ में कबीर प्राकट्य दिवस पर अलंकृत होने का सौभाग्य और गौरव प्राप्त हुआ।

बहुत बहुत आभार आप सभी को !!!!
आप सभी का शुभाशीष मुझ पर आसीत रहे!!!
आप सभी का मार्गदर्शन सहयोग सदैव मिलता रहे।।






