
रायगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा को एक जुझारू,कर्मठ और जमीनी नेता के रूप में उजगार चौहान के रूप में एक नया जिला उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है।
उजागर चौहान लंबे समय से सक्रिय राजनीति में अपनी सशक्त भूमिका निभाते आ रहे हैं। इनके राजनीति गुरु पूर्व जिलाध्यक्ष आदरणीय उमेश अग्रवाल जी हैं, उजागर चौहान का कहना है कि आदरणीय उमेश अग्रवाल जी जब पूरे जिले में अभियान चला रहे थे, उनसे प्रेरणा लेकर उजागर चौहान ने कदम से कदम उमेश भैया जी के साथ एक सच्चे सिपाही के रूप काम किया। जो किसी से छुपा नहीं। उजागर की राजनीति में सक्रियता को देखते हुए उजागर चौहान को कोड़ातराई भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूती देने के साथ युवाओं को जोड़ने में अहम योगदान दिया। छात्र जीवन से ही नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए उन्होंने अनेक जनहित आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाई। कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उजागर चौहान ने कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया। बिजली,रोजगार, भ्रष्टाचार और अन्य जनहित मुद्दों पर उन्होंने सड़कों से लेकर कार्यालयों तक आवाज बुलंद की।
विपक्ष में रहते हुए उन्होंने एक सशक्त और संघर्षशील नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। संघर्ष के इस दौर में राजनीतिक द्वेषवश उनके खिलाफ कई बार एफआईआर भी दर्ज की गईं, लेकिन उन्होंने कभी पीछे हटना नहीं सीखा। इनका जुझारूपन और संगठन के प्रति समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उजागर चौहान ने बड़ी संख्या में युवाओं को भाजयुमो से जोड़ने का कार्य किया है जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता कार्यशैली को देखते हुए इनको भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जे.पी. नड्डा जी द्वारा सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जो उन्हें एक प्रभावशाली युवा नेता बनाती है।
उजागर चौहान का संकल्प है कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता और सक्रियता के साथ करेंगे। यही नहीं, वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे कि हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुँचे और समाज के हर वर्ग का विकास सुनिश्चित हो। संगठन को विश्वास है कि उजागर अपने अनुभव ऊर्जा और संघर्षशील व्यक्तित्व के दम पर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।






