कांग्रेसभाजपा

प्रेस वार्ता; गैस महंगाई और नशे के मुद्दे पर कांग्रेस का हमला, “देश मोदी की नहीं ट्रंप के इशारे पर चल रहा”

सारंगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय सारंगढ़ में कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता आयोजित कर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सूर्यकुमार तिवारी, विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे तथा पार्षद सरिता गोपाल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे। इस दौरान शहर के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार भी मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सूर्यकुमार तिवारी ने कहा कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा से जुड़े एक नेता द्वारा लगभग 9.50 एकड़ जमीन में अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार नशे के कारोबार को संरक्षण दे रही है और इससे प्रदेश के युवाओं को नशे की ओर धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले के विरोध में दीपक बैज के निर्देशानुसार 8 मार्च 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रेस वार्ताएं आयोजित की गई हैं।
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि 7 मार्च 2026 से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रसोई गैस आम जनता की दैनिक आवश्यकता है, लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस ने बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन और प्रधानमंत्री का पुतला दहन करने की घोषणा भी की।
प्रेस वार्ता में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान जब भारत जीत की ओर अग्रसर था, उसी समय अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन आने के बाद ऑपरेशन पर रोक लग गई। इसी तरह इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के दौरान पेट्रोल-डीजल की संभावित कमी को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया, जिसके बाद ट्रंप द्वारा एक माह के लिए रूस से तेल खरीदने की अनुमति दिए जाने की बात सामने आई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि देश की नीतियां प्रधानमंत्री के बजाय अमेरिका के दबाव में तय हो रही हैं।
कार्यक्रम में संजय दुबे, उमेश केसरवानी, घनश्याम मनहर, पवन अग्रवाल, राकेश पटेल, राधेश्याम जायसवाल, गोपाल बाघे, रामनाथ सिदार और गोल्डी नायक सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही प्रदेश पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सोशल मीडिया टीम के सदस्य तथा नगर पालिका व जनपद पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम जनता के हितों की रक्षा के लिए पार्टी आगे भी संघर्ष करती रहेगी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button