सामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

आसमान से बरपा बारिश और आंधी तूफान ने मचाई तबाही,कई जगह गिरे पेड़,मौसम का रौद्र रूप देख सहमे लोग

बरमकेला:- छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में अचानक बदले मौसम ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। तेज आंधी, गरज-चमक और बवाल बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। बरमकेला क्षेत्र में तूफान के कारण विशाल पेड़ सड़क पर गिर पड़े, जिससे यातायात घंटों बाधित रहा।

बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने बिजली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। कई इलाकों में बिजली गुल होने की खबरें सामने आई हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र गिरहुलपाली में 100 kv ट्रांसफार्मर खंभा सहित टूट जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, ग्रामीणों को पानी की किल्लत और किसानों को फसलों में बड़ी नुकसान हुआ है। ग्रामीण और किसानों ने शासन प्रशासन से जल्द मरम्मत और सहायता की मांग की है।

सड़कों पर गिरे पेड़ों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर स्थानीय लोगों ने खुद आगे आकर पेड़ हटाने का प्रयास किया,

लोगों का कहना है कि मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला कि दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज गर्जना और तूफानी हवाओं ने भय का माहौल बना दिया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button