कानूनराजनीतिसामाजिक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य सचिव अमिताभ जैन व डीजीपी अशोक जुनेजा

बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

रायगढ़/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 14 सितम्बर को रायगढ़ के कोड़ातराई में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने मुख्य सचिव अमिताभ जैन व डीजीपी अशोक जुनेजा आज रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जिंदल एयर स्ट्रीप, कोड़ातराई आयोजन स्थल, रूट प्लान के साथ अन्य सभी तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान प्रशासन व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी साथ रहे। मुख्य सचिव जैन व डीजीपी श्री जुनेजा ने कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, लोगों के आने-जाने के रूट के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।

उन्होंने तैयारियों को लेकर सभी वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने तैयारियों के बारे में जानकारी दी। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आने वाली गाडिय़ों और रूट प्लान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं डीजीपी श्री अशोक जुनेजा ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में फोर्स की तैनाती और अन्य इंतेजामों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान एडीजीपी प्रदीप गुप्ता, आईजीपी गुप्तवार्ता डॉ.आनंद छाबड़ा, बिलासपुर संभाग आयुक्त के.डी.कुंजाम, आईजीपी बिलासपुर अजय यादव, आईजीपी डॉ.संजीव शुक्ला, डीआईजीपी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, एसएसपी सदानंद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button