आस्थाराजनीतिसामाजिक

श्री राधारानी जन्मोत्सव मे रतन शर्मा हुए शामिल,मंदिर पुजारी 8 नग वस्त्र किया भेंट

बरमकेला:- ब्लॉक मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राधा माधव मंदिर लेन्धरा में आज लगभग 150 मृदंग वाद्यों से श्यामा श्याम का अभिषेक एवं मृदंग पूजन से विराट नगर संकीर्तन दधिमाण्ड भजन भक्त मंडली विदाई किया गया।


इस उत्सव में शामिल होने के लिए रतन शर्मा अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स, मोहन नायक वरिष्ठ पत्रकार, धमेन्द्र वर्मा बरमकेला श्री श्री राधा रानी जन्म महोत्सव के पावन पर्व पर पहुंच कर आरती किया।

राधा माधव मंदिर अध्यक्ष भुतनाथ पटेल द्वारा स्वागत कर मंदिर दर्शन कराया रतन शर्मा द्वारा शर्मा कलाथ की ओर से हर वर्ष की भांति इस साल भी राधा माधव मंदिर महाराज को धोती गमछा वस्त्र 8 नग भेंट किया । रतन शर्मा ने कहा कि राधा माधव मंदिर क्षेत्र के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। इस मंदिर मे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उड़ीसा से भी दर्शन करने के लिए आते हैं।

यह मंदिर की बात अगर कहीं जाए तो लगभग 31 वर्षों से अखंड दीप प्रज्वलन हो रहा है। जिससे लोगों में एक आस्था विश्वास बन गया है। सभी भक्त श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया है।इस उत्सव को रायगढ़, रायपुर, सारंगढ़, उडीसा, जिले से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।मंदिर स्थल राधा रानी के जयघोष से गूंज उठा। इस मंदिर में 31 वर्षों से अखंड दीप प्रज्वलित हो रहा है साथ ही 24 पहरी मंदिर में भजन कीर्तन होता रहता है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button