कानूनक्राइमराजनीतिसामाजिक

आक्रोशित ग्रामीणों ने जलाया भूपेश बघेल एवं प्रकाश नायक का पुतला

सरिया:- सरिया को रायगढ़ जिले में यथावत नहीं रखने के बाद सरिया क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त रोष देखा जा रहा है।
ज्ञातव्य है कि पवित्र नवाखाई त्योहार के दिन जहां लोग अपने घरों में कुलदेवी जी का और अपने गांव में ग्राम देवी जी का नया अन्न के साथ पूजा तथा वंदना करते हैं।
ऐसे पावन पर्व के दिन ही आज से दो वर्ष पूर्व सरिया क्षेत्र के लोग अपनी कुलदेवी एवं ग्रामदेवी माता की वंदना छोड़कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में उनके बुलावे पर विधायक प्रकाश नायक के साथ रायपुर पहुंचे थे और सरिया को रायगढ़ जिले में यथावत रखने हेतु मांग पत्र सौंपा था जिस पर मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित सरिया के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजदूगी में यह आश्वस्त किया था कि सरिया क्षेत्र रायगढ़ जिले में ही रहेगा।
वहीं बरमकेला में दावा आपत्ति के समय-सीमा के दौरान अठारह हजार से भी अधिक लोगों की उपस्थिति में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने यह बात कही थी कि हम रायगढ़ में थे,हैं और आगे भी रहेंगे,भूपेश बघेल जो कहते हैं-उसे करते हैं ,भूपेश है तो भरोसा है।
परन्तु ऐन वक्त पे उन्होंने पलटी मार दी और अपने वायदों के विपरित सरिया को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में शामिल कर दिया जिससे क्षेत्र में उनके प्रति आक्रोश होना लाजिमी है।

गांव-गांव में चलाया जा रहा है अभियान

भारतीय जनता पार्टी मण्डल सरिया के आह्वान पर नवाखाई त्योहार 2023 के दिन को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया गया था तथा इस मौके पर आयोजित जनसभा में यह शंखनाद किया गया था कि पवित्र नवाखाई के दिन जो हमारे साथ विश्वासघात किया गया था उस धोखे को याद दिलाने के लिए आज से हम क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जायेंगे और इन दोनों दगाबाजों का पुतला जलायेंगे।
इसी तारतम्य में गत दिवस ग्राम साल्हेओना,मानिकपुर एवं गोबरसिंहा में कार्यक्रम आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

मुख्यमंत्री व विधायक के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

विरोध प्रदर्शन के दौरान कक्का नहीं धोखा है-धक्का मारो मौका है। धोखेबाज विधायक -मुर्दाबाद के नारे जमकर लगाए गए।
इस बीच आक्रोशित लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक प्रकाश नायक का पुतला दहन किया जो धूं-धूं करके जला।

रायगढ़ विधायक को क्षेत्र की विकास से कोई सरोकार नहीं: जगन्नाथ पाणिग्राही

कोई भी व्यक्ति का पुतला तब जलाया जाता है जब ओ व्यक्ति अत्याचारी, धोखेबाज व दगाबाज बनकर लोगों के साथ छल और प्रपंच करने लगे यह बातें भाजपा रायपुर संभाग के सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही ने कहीं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कका के नाम पर कलंक है। उन्होंने बरमकेला विकासखण्ड के सभी 96 ग्राम पंचायत व ग्रामसभा के प्रस्ताव,224 गांव के लोगों का अधोहस्ताक्षरित पत्र,जनपद पंचायत एवं बरमकेला सरिया दोनों नगर पंचायत का प्रस्ताव इसके अलावा व्यक्ति रूप से 18 हजार आवेदन का अनादर करके जनभावनाओं को दरकिनार करते हुए सरिया के लोगों के साथ विश्वासघात किया है।
श्री पाणिग्राही ने विधायक प्रकाश नायक पर निशाना साधते हुए कहा कि  उन्हें इस क्षेत्र की विकास से कोई सरोकार नहीं है।अघोषित बिजली कटौती,खराब सड़कें भ्रष्टाचार और घोटाले अब उनकी पहचान बन चुकी है।

कार्यक्रम में रहे शामिल-

पुतला दहन कार्यक्रम के तहत साल्हेओना,मानिकपुर एवं गोबरसिंहा में  सरिया मण्डल के अध्यक्ष परदेशी प्रधान,महामंत्री द्वय चूड़ामणि पटेल एवं राधामोहन पाणिग्राही,शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जुगल किशोर अग्रवाल,जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य जयरतन पटेल, भाजयुमो अध्यक्ष राजकिशोर पाणिग्राही,मण्डल भाजपा मंत्री मुरलीधर पटेल,किसान मोर्चा अध्यक्ष राधाकांत देहरी,सोशल मीडिया प्रभारी कमल किशोर पटेल,भाजयुमो महामंत्री सीताराम पटेल,भाजपा के वरिष्ठ नेता नुतन स्वर्णकार,संतोष मराठा,जयप्रकाश पटेल,तेजेश्वर पटेल,जनकराम पटेल,गिरजाशंकर पाण्डेय,छोटेलाल साहू,सुदर्शन श्रीवास,भोजराम पटेल व अन्य रहें।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 2.3 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button