
भंडारे का भी किया गया आयोजन
रायगढ।जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं गार्जियन एण्ड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा रायगढ़ में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा सर जी व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल मैम जी तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी, वरिष्ठ प्रो विवेक कांबले ,स्कूल प्रभारी श्रीमती शान्ति महंत के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी परंपरा का निर्वहन करते हुए गणेश चतुर्थी के अति पावन
सुअवसर पर भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति को विधि विधान से पूजा अर्चना कर विराजमान किया गया ।

इस दौरान प्रत्येक दिवस सुबह और शाम पूजा पाठ किया गया। जिससे स्कूल और कॉलेज का वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक हो गया। समस्त स्टॉफ गण एवं विद्यार्थी गण प्रत्येक दिवस श्री गणेश जी की आराधना दर्शन कर आशीर्वाद लेते फिर अध्ययन अध्यापन एवं कार्यालयीन कार्य के लिए जाते थे। गणपति बप्पा को सात दिवस तक विराजमान एवं पूजा अर्चना करने के बाद दिनांक 25 सितंबर को विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विसर्जन से पूर्व पंडित जी द्वारा गणेश पूजन स्थल पर विधि विधान से हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया ।

तत्पश्चात भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन के लिए प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ,प्रो शरद पंडा, प्रो सीताराम कैवर्त्य,प्रो सुजाता दाश,श्री विद्यानंद पटेल ,श्री नरेंद्र प्रधान,श्री दिनेश पटेल, प्रो प्रीति सोनी, हर्षिता पटेल, प्रो दीक्षा प्रधान,प्रदीप प्रधान ,अनिता मेहर सहित समस्त स्कूल एवं कॉलेज स्टॉफ एवं बीएड द्वितीय वर्ष ,बीएससी ,बीए,पीजीडीसीए, एमएससी रसायन वनस्पति विज्ञान प्रथम सेमेस्टर,बीकॉम सभी कक्षाओं के

छात्र छात्राओं ने समीपस्थ धनुहारडेरा तालाब में पूजा अर्चना ,रंग गुलाल लगाकर गणपति बप्पा को गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति मोरया अगले बरस तू जल्दी आ का जयघोष करते हुए जल में विसर्जित किया गया एवं प्रसाद का वितरण किया गया।विसर्जन के बाद कॉलेज में भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें अधिक संख्या में स्कूल और कॉलेज के समस्त स्टॉफ सहित सभी विधार्थी गण ,बाहर से आए हुए श्रद्धालु भक्तगण , अभिभावकों ने भंडारे में प्रसाद स्वरूप अन्न श्रद्धा भाव से ग्रहण किया।

विसर्जन एवं भंडारा कार्यक्रम में गार्जियन एण्ड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रभारी शान्ति महंत,प्रतिभा पटेल, सीताराम कैवर्त्य , प्रीति सोनी,टिकेश्वरी साहू, रोशनी यादव, सीमा प्रधान,शुभाश्री गुप्ता, रश्मिता प्रधान, नमिता पटेल,ड्रेसना साव,अनिता प्रधान, हर्षिता पटेल,अनिता मेहर प्रदीप प्रधान,समस्त स्टॉफ एवं जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहाडेरा रायगढ़ के प्रो विवेक कांबले,प्रो केशव पटेल, विद्यानन्द पटेल , नरेंद्र प्रधान , दिनेश पटेल प्रो, वीरेंद्र ठेठवार , प्रो भारती जशवानी, प्रो रोशनी गुप्ता, प्रो अंजु पटेल, प्रो दीक्षा प्रधान,प्रो यमन पटेल प्रो अरुण कुमार गुप्ता, प्रो मयंक डनसेना,सहित समस्त महिला एवं पुरुष स्टॉफ की उपस्थिति एवं पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।







