
आरोपी का नाम कुलदीप साहु पिता अशोक साहू उम्र 37 वर्ष साकिन ऐंकरा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़
सरिया/सुधीर चौहान:- पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा,गांजा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिया गया है की दिनांक02/06/2024 को हमराह स्टाफ के साथ पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था कि दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति TVS मोटर सायकल क्रमांक CG07 BB 2706 में गांजा लेकर ओडिसा से ग्राम बोरिदा थाना सरिया छत्तीसगढ़ की ओर आने वाला है की मुखबिर सूचना पर गवाहों, और हमराह स्टाफ के साथ ग्राम बोरिदा मेन रोड में घेराबंदी किया गया ।

जो एक व्यक्ति TVS मोटर साइकल क्रमांक CG07 BB 2706 में ओडिसा तरफ से आते दिखा जिसे घेराबंदी कर रोका गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम कुलदीप साहु पिता अशोक साहू निवासी ग्राम ऐंकरा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ निवासी बताया !गवाहों के समक्ष आरोपी के मोटर सायकल क्रमांक CG07 BB 2706 की तलाशी लेने पर मोटर साइकल में सामने रखे सफेद रंग के थैले के अंदर तीन पैकेट तथा मोटर सायकल के डिक्की के अंदर एक पैकेट कुल 04 पैकेट ( प्रत्येक पैकेट में दो kg गांजा) कुल 08 kg कीमती 80000 रू का अवैध मादक गांजा बरामद किया गया ! मौके पर तौलकर्ता को तलब कर मादक पदार्थ का तौल कराया गया! मादक पदार्थ गांजा के संबंध में आरोपी कुलदीप साहु को नोटिस देने पर कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया कि आरोपी से बरामद 08 kg अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 80000, एक मोटर साइकल क्रमांक CG07 BB 2706 कीमती 20000,और एक वीवो कम्पनी का मोबाइल कीमती 3000 जुमला कीमती 103000( एक लाख तीन हजार रुपए) को गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुये धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय के निर्देश पर जेल दाखिल किया गया
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, एएसआई रामकुमार मानिकपुरी, एचसी सुरेंद्र, एचसी अर्जुन,आर.अमर,राजकुमार,दिलीप,प्यारे लाल शामिल रहे।






