
तमनार:- आज दिनांक 23.5.2024 को माध्यमिक शाला नूनदरहा /प्राथमिक शाला- नूनदरहा, नावाडीह , केराखोल संकुल केन्द्र औराईमुड़ा समर कैम्प के सातवें दिन का प्रारंभ राष्ट्गान के साथ किया गया ! आज समर कैम्प के सातवें दिन के कार्यक्रम ब्यापाम एवं योग शिक्षा, 2 से 20तक पहाड़ा का अभ्यास, आज के कार्यक्रम में प्रमुख रुप से बच्चों को स्कूल जाबो के सामुहिक गान एवं नृत्य बड़े उत्साह से कार्यक्रम का समापन किया गया !
कार्यक्रम संकुल समन्वयक श्री श्रवण कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में श्री नरेन्द्र कुमार पटेल प्रधान पाठक माध्यमिक शाला नूनदरहा, श्री रामेश्वर चौहान प्रधान पाठक प्राथमिक शाला नूनदरहा लम्बोदर सिंह राठिया , श्रीमती अर्पणा शर्मा, श्रीमती चित्ररेखा पैंकरा श्री कुलभूषण राठिया, श्री चंन्द्रमणी चौहान प्रधान पाठक प्राथमिक शाला- केराखोल, श्री लक्ष्मी राठिया नावाडीह द्वारा बच्चों को उत्साहवर्धन कर विभिन्न गतिविधियां कराया गया ! आज के समर कैम्प में 35 छात्र छात्राएं एवं पालक शामिल हुए !







