राजनीतिसामाजिक

कनकबीरा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी जांगड़े का हुआ अभूतपूर्व स्वागत,जनता की आशीर्वाद ही मेरी पूंजी-उत्तरी जांगड़े

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार भी चुनावी मैदान में उतरे

सारंगढ़।आज कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने अपनी टीम के साथ ग्राम माजरमाटी,पीपरदा दबगाव,पठारीपाली,बोहराबहाल,घठोरा कलगीडीपा,टमटोरा,
शिवपुरी,दमदरहा,सरायपाली,शांतिनगर ,नरेशनगर,
अचानकपाली ,कनकबीरा रामटेक,नावाडीह गंधराचुआ में डोर टू डोर जनसंपर्क किया और आशीर्वाद लिया कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े के आगमन पर कनकबीरा क्षेत्र के सभी गांव में ग्राम वासियों ने अभूतपूर्व स्वागत किया उसके बाद उत्तरी जांगड़े  प्रचार प्रसार में घर घर पहुँची आगे  सभी गांव के चौक चौराहा में नुक्कड़ सभा आयोजित हुई जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने उपस्थित जनता को संबोधित किया और कहा कि आप सब की आशीर्वाद ही मेरी पूंजी है मैं जिसे कभी नहीं भूलूंगी और आप सबके सेवा में सदैव तत्पर रहूंगी आप सबको पता है।

कांग्रेस सरकार जो कहती है उसे करती है हम सब का चुनाव के पहले नारा था किसानों का कर्ज माफ बिजली बिल हाफ सरकार बनते ही सर्वप्रथम किसानों का कर्ज माफ हुआ और 25 रुपये में धान खरीदी हुई आज सारंगढ़ को केवल 3 साल में जिले की सौगात देकर हम सबको बहुत बड़ी सौगात दी आज सारंगढ़ जिला बन गया है और आप सब का काम नजदीक में आसानी से हो रहा है इसी के साथ मैंने कन्या महाविद्यालय 200 अस्पताल की स्वीकृति भी कराई सारंगढ़ में लगातार विकास कार्य हुए हैं और सभी वर्ग खुशहाल है।

पूर्व के भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सारंगढ़ को जिला बनाने लगातार वादा किया लेकिन उनके नेताओं ने कभी भी जिला बनाने मांग नहीं की जिसके कारण सारंगढ़ जिला नहीं बन पाया था हमारी सरकार जैसे ही बनी मैंने सभी मंचों में सारंगढ़ को जिला बनाने मांग लगातार की जो पूरा भी हुआ आप सब के 52000 वोट के कारण सारंगढ़ जिला बना है आज आप सबके बीच मैं दोबारा आशीर्वाद लेने आई हूं छत्तीसगढ़ में भूपेश है तो भरोसा है ठीक उसी तरह आप सब हैं तो मुझे भरोसा है पहले से ज्यादा वोट देकर मुझे विजयी बनाएंगे उसके बाद क्षेत्र का और अधिक तेजी से विकास होगा आप सब देख रहे हैं केंद्र में बैठी मोदी सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आमजन को लूटने का काम कर रही है ऐसी पार्टी के नेता आप सबके बीच आएंगे और बड़ी-बड़ी घोषणा करेंगे लालच देंगे आप सबको उनके बहकावे में नहीं आना है और कांग्रेस के चुनाव चिन्ह में बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाना है साथ ही प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के हाथ को मजबूत करना है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button