
रायगढ़:- विधानसभा से जोगी जनता कांग्रेस पार्टी में पूर्व महापौर देश की पहली ट्रांसजेंडर मेयर मधु बाईकिन्नर को अपना प्रत्याशी बनाया है और चुनावी मैदान में उतारा है जिसके बाद रायगढ़ विधानसभा चुनाव बेहद रोचक बन गया है राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है आपको बता दें कि मधु बाई किन्नर को महापौर चुनाव में अपार समर्थन मिला था और मधु बाई किन्नर ने अपने कार्यकाल में बहुत अच्छा कार्य भी किया था ऐसे में विधानसभा चुनाव में उनकी एंट्री से भाजपा कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं आज मधु बाई किन्नर जनता जोगी कांग्रेस पार्टी द्वारा पत्रकार वार्ता कर जानकारियां साझा करते हुए कहा कि मैं निश्चित ही इस विधानसभा चुनाव में इतिहास रचूंगी और विजई होउंगी मुझे अपार जन समर्थन मिल रहा है इसी के कारण ही मैं जनता जोगी कांग्रेस पार्टी दामन थाम कर विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी हूं आज मुझे पूरा भरोसा है कि मुझे रायगढ़ की जनता का भरोसा और प्यार मिलेगा मधु बाई ने कहा कि हमारे घोषणा पत्र नहीं शपथ पत्र देकर हम जनता के बीच में जा रहे हैं निश्चित ही इस का फल हमें मिलेगा और जनता हमें समर्थन देगी रायगढ़ विधानसभा चुनाव में मधु बाई की एंट्री के बाद राजनीतिक समीकरण बदलते हुए दिख रहे है।






