
सारंगढ़।विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सभी पार्टियों अपनी प्रचार प्रसार की गति को तेज कर जनता के बीच पहुंचकर लोगों को रिझाने में जुटे हैं कांग्रेस पार्टी की बात कर तो वर्तमान विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े को पार्टी ने दोबारा भरोसा जताते हुए अपना प्रत्याशी बनाया है कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े नामांकन दाखिल करने के बाद लगातर अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में डोर टू डोर पहुंचकर अपने प्रिय जनता से आशीर्वाद ले रही हैं ।

उल्लेखनीय हो कि श्रीमती उत्तरी जांगड़े अपने कार्यकाल के दौरान लगातार जनता के बीच रही और सभी के सुख-दुख में शामिल हुई जिसके कारण आज उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है और उन्हें दोबारा सारंगढ़ के विधायक के रूप में देखने आतुर हैं बात विकास की करें तो सारंगढ़ जिला निर्माण से लेकर बहुप्रतीक्षित सड़कों का निर्माण विधायक के लिए बड़ी उपलब्धियां हैं जिन्हें जनता भूल नहीं सकती चुनाव में महज 12 दिन शेष रह गए हैं।

ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े लगातार सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बरमकेला में जनसंपर्क अभियान में जुटी हैं जहां उन्हें लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार,सूरज तिवारी,संजय दुबे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल,सुनीता देवी चन्द्रा, तारा पटेल,गोल्डी नायक,गनपत जांगड़े,राकेश पटेल,राजकमल अग्रवाल व विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम वाजपेई एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा अन्य सभी नेताओं ने भी मोर्चा संभालते हुए अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े के लिए वोट मांगने घर-घर पहुंच रहे हैं।
जिससे क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी का पलड़ा भारी पड़ता दिख रहा है सभी कांग्रेस जन एकजुट होकर अलग-अलग क्षेत्र में प्रचार प्रसार में जुटे हैं और कांग्रेस सरकार के 5 साल की उपलब्धियां और श्रीमती उत्तरी जांगड़े के कार्य को लेकर जनता तक पहुंच रहे हैं और आशीर्वाद ले रहे हैं।






