राजनीतिसामाजिक

कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाने अल्पसंख्यक प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष का बिलाईगढ़ दौरा


सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत , बिलाईगढ़ विधानसभा के अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी श्री सौरभ जैन एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष जनाब शाहजहां खान, बिलाईगढ़ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती कविता प्राण लहरे जी को भारी मतों से विजयी दिलाने आज विभिन्न बैठकें आयोजित कर क्षेत्र में धुआंधार प्रचार किया।
आज कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष जनाब शाहजहां खान एवं प्रभारी सौरभ जैन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सभी प्रमुख पदाधिकारी के साथ बिलाईगढ़ कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित कर वहां के कांग्रेसियों से बुथ वार सेक्टर वार प्रचार प्रसार की समीक्षा की गई।

सभी वर्गों के साथ-साथ अल्पसंख्यक वर्गों के क्षेत्र में हमारे माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कांग्रेस सरकार की योजनाओं एवं अभी के घोषणा पत्र में जैसे किसानों का कर्ज माफ, प्रति एकड़ 20 कुंटल धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली फ्री, स्व सहायता समूह का कर्ज माफ, सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद स्कूल बनाने, धान का समर्थन मूल्य ₹3200 क्विं, गैस सिलेंडर में ₹500 की सब्सिडी आदि विभिन्न घोषणाओं की जानकारी देकर सभी लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती कविता प्राण लहरें जी को पंजा छाप में वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई।


बिलाईगढ़ कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस बैठक में अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती कविता प्राण लहरें जी,वरिष्ठ कांग्रेसी प्रशांत शर्मा, शेख कासिम प्रदेश महामंत्री खेल प्रकोष्ठ, सलीम अहमद खान ब्लॉक अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बरमकेला, इस्माइल खान ब्लॉक अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सरसिवा, हारुण खान सारंगढ़ शहर अध्यक्ष, शेख फिरोज महामंत्री, मोहम्मद यासीन खान महासचिव, शेख सरफराज, शाहजहां बेग, के अलावा बिलाईगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भागवत साहू जी, शरीफ अंसारी जी, संतोष साहू जी, इतवारी साहू जी सूर्य सिंह जी, सरपंच मनहर खटकर जी, सालिकराम धृतलहरे जी, रहीम खान जी आसिफ खान जी आदि भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button