
डोंगरीपाली/सुधीर चौहान:- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर बेतन विसंगति की मांगों को लेकर 30 दिसम्बर को पूरे 90 विधायकों से अपनी मांगों को लेकर समर्थन मांगा है। उसी प्रकार सारंगढ विधानसभा से प्रांतीय महासचिव संकीर्तन नंद, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष सतीश चौहान के नेतृत्व में सारंगढ विधायक उतरी गणपत जांगड़े को दर्जनों सहायक शिक्षको ने ज्ञापन सौंपकर समर्थन मांगा।
सहायक शिक्षको ने संविलियन के समय से प्रथम नियुक्ति तिथि की गणना कर बेतन विसंगति दूर करने की मांग किया है।सरकार ने अपने जनघोषणा पत्र में कहा था कि सहायक शिक्षक की बेतन विसंगति दूर की जायेगी।और जब मुख्यमंत्री महोदय कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष थे तब उन्होंने कहा था कि वर्ग 01 ,वर्ग 02 को ज्यादा लाभ लेकिन वर्ग 03 के साथ धोखा,पर सरकार ने 3 सदस्यों की कमिटी बनाकर आज 4 साल हो जाने के बाद भी सरकार ने कोई पहल नहीं किया।जिससे नाराज सहायक शिक्षको ने विधायकों को ज्ञापन सौपा है।

प्रदेश महासचिव ने कहा कि आगामी 4 जनवरी को प्रदेश स्तरीय वादा निभाओ रैली निकाली जायेगी, इसी तरह जबतक सरकार हमारी मांगों को मान नही लेती तबतक चरणबद्घ रणनीति के साथ आगे बृहद आंदोलन की ओर बढ़ सकती है। आज के ज्ञापन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भारद्वाज, श्रीमती सोनिया सारथी,जिला प्रवक्ता अविनाश मिश्रा,जिला विशिष्ट सलाहकार संजय कुमार मिश्रा,जिला महासचिव संदीप यादव,ब्लाक सचिव सूरज कुमार सारथी,कृष्णकन्हैया भगत,ध्रुव कुमार महंत,मिनुप्रकाश सिदार,महेंद्र चौहान,सूरज गौरियर,युगल किशोर धिरहि,राधे सिदार दर्जनों सहायक शिक्षक उपस्थित थे।






