कानूनक्राइम

बिना परमिशन पाट रहेगांव के बीचो बिच जहरीली राख़,लोगों की जान के साथ हो रहा खिलवाड़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले मे बिना परमिशन के जहरीली राख़ को पाटा जा रहा जहाँ मन किया डाल दिया गया ना तो किसी नियम का पालन कर रहे और ना ही किसी विभाग से परमिशन लिया गया और सैकड़ो ट्रक फ्लाई ऐश मोहल्ले की बिच पुरानी तालाब को पाट दिया गया मिली जानकारी अनुसार सारंगढ़ जनपद पंचायत मे आने वाले ग्राम पंचायत जिल्दी के आश्रीत गांव मौहापाली मे मोहल्ले के बिच वर्षो पुरानी तालाब थी जिसको फ्लाई ऐश से पाट कर छोड़ दिया गया है और इतना ही नहीं मुख्य मार्ग सडक से लगे महज कुछ दूर भी भारी मात्रा मे फ्लाई ऐश का भण्डारण किया गया है जो की शासकीय सडक बताया जा रहा जिससे मनरेगा मे बनाया गया है जबकि फ्लाई ऐश ऐसे स्थानों मे पाटा जाना चाहिय जहाँ जनस्वास्थय मे कोई हानि ना हो लेकिन जहाँ पाटा गया उसके चारो तरफ घर ही घर है जहाँ सैकड़ो लोग निवासरत है और सबसे बड़ी बात फ्लाई ऐश डाल उसे खुला छोड़ दिया गया ना तो उसमे मिट्टी डाल ढका गया जबकि नियम मे साफ तौर पर मिट्टी डाला जाना अनिवार्य है और साथ ही पानी का छिड़काव भी करना है ताकि फ्लाई ऐश हवा से ना उड़े लेकिन यहाँ सारे नियम दरकिनार कर सिर्फ पाट कर पैसा कमाने की मंशा से किया गया। वही जब मोहल्ले के कुछ ग्रामीणों से बात चित किया गया तो बताया जा रहा की फ्लाई ऐश पाटने के लिए पुरे मोहल्ले वालो ने सहमति दी है और उसी के आधार पर ग्राम पंचायत के सरपंच ने काम को करवाया गया वही जब परमिशन को लेकर सरपंच से जानकारी लिया गया तो उन्होंने मौखिख तौर पर उनका कहना था की सारा परमिशन ले लिया गया है sdm कलेक्टर, और पर्यावरण विभाग से ले लिया गया है लेकिन वही जब पर्यावरण और पटवारी से दूरभाष के माध्यम से जानकारी लिया गया परमिशन लेने की बात पर साफ हाथ खड़ा कर दिए की अब तक हमारे पास कोई जानकारी नहीं आया और ना ही लिया गया अब सवाल यह उठता है की आखिर परमिशन लिया गया तो कोई बोर्ड या परमिशन का स्थान पर क्यों नहीं चसपा किया गया और किस कंपनी का फ्लाई ऐश है, आखिर कौन है ट्रांसपोटर ये भी कोई बताने को तैयार नहीं वही अगर बात करें ग्राम पंचायत के सरपंच जो की जिम्मेदार पद पर है जिनको सभी नियम बखूबी पता होने के बाद भी क्यों ग्रामीणों के स्वास्थय के साथ खेलवाड़ किया जा रहा हालकी किसी स्थान को पटना यह गलत नहीं लेकिन उसके लिए प्रोपर तरीके से परमिशन लेकर नियम के तहत पटना चाहिए जिससे आमजनता के स्वास्थ्य पे कोई असर ना पड़े जहाँ पाटा गया लेकिन इसे भी अनदेखा किया जा रहा जनहित को देखते हुए खबर चलने के बाद अधिकारी किया संज्ञान लेते है ये देखने वाली बात होंगी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button