कानूनसामाजिक

कलेक्टर चौहान ने स्वयं दवा खाकर फाइलेरिया मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 फरवरी 2024/कलेक्टर श्री के एल चौहान ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में जिला स्तरीय फाइलेरिया (हाथीपांव) मुक्ति अभियान का प्रारंभ किया, जो 28 फरवरी तक जारी रहेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की राजगीत और राष्ट्रगान से किया गया। कलेक्टर श्री चौहान ने फाइलेरिया मुक्ति के लिए अपने ऊंचाई के अनुसार दवा का सेवन किया, इसके बाद स्कूली बच्चों ने भी दवा का सेवन किया।

यह दवा नाश्ता या खाना के बाद ही करना है और किसी भी परिस्थिति में इसे खाली पेट या एक साल में दो बार नही खाना है। स्कूल, कालेज, सहित अन्य जिनको उनके संस्था में खिलाया जाता है वो सभी घर में यदि दवा वितरण हो तो इसे दोबारा नहीं खाएं।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री चौहान ने जिले के सभी नागरिकों को फाइलेरिया की दवा खाने के लिए अपील किया। सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला ने बताया कि यह हाथीपांव की बीमारी एक मच्छर के काटने से होता है।

और बीमारी का इलाज नहीं है। इस अवसर पर बीएमओ आर एल सिदार, वरिष्ठ पत्रकार श्री अब्बास अली, डीपीएम एन एल इजारदार उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button