राजनीतिसामाजिक

सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के लिए भाजपा सरकार की बजट में सन्नाटा

डोंगरीपाली / छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने 9 फरवरी को बजट पेश किया है। बजट को लेकर कांग्रेसियो में नोक झोंक चालू हो गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गोपाल बाघे ने भाजपा सरकार की बजट को जीरो बट्टा सन्नाटा बताते हुए कहा कि नवीन जिला सारंगढ, बिलाईगढ़ को पूर्वर्ती कांग्रेस सरकार ने सारंगढ बिलाईगढ़ जिले की निर्माण किया गया ताकि क्षेत्र के अच्छे विकास हो सके। कांग्रेस कार्यकाल में विकास होना चालू हो गया।

परन्तु जैसे ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बना सारंगढ बिलाईगढ़ जिले की आम जनताओं के उम्मीद को खत्म कर दिया और वर्तमान बजट में सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के लिए एक भी कार्य को बजट में शामिल नही किया गया। भाजपा सरकार ने सारंगढ की जनताओ का अपमान किया है।

प्रवक्ता बाघे ने बताया कि भाजपा कभी भी नही चाहता था कि सारंगढ बिलाईगढ़ जिला बने और क्षेत्र का विकास हो। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव् साय जी जब सारंगढ क्षेत्र के सांसद रहे तब भी नही चाहते थे की सारंगढ जिला बने और क्षेत्र की विकास हो।भाजपा सारंगढ बिलाईगढ़ जिला विरोधी हैं।

नवीन जिला में अभी बहुत विकास किया जाना है चाहे शिक्षा के क्षेत्र में जवाहर नवोदय विद्यालय, बी एड,डी एड कालेज ,डी पी एस स्कूल,जिला अस्पताल , रेल लाइन,इसी तरह कई काम होना बाकि है। सारंगढ के लिये सरकार बजट में एक भी कार्य को नही जोड़ना बहुत ही निदनीय है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button