कानूनक्राइम

बिग ब्रेकिंग: गोमर्डा अभ्यारण से लगे मल्दा गांव के एक महिला पर चीता ने किया हमला

सारंगढ़:- सारंगढ़ के मल्दा ब में बड़ी घटना सामने आ रही हैं। यहा घर के सामने सो रही 72 वर्ष की महिला पर अलसुबह चीता ने हमला कर दिया। गोमर्डा अभ्यारण्य से लगे इस मल्दा ब गांव में चीता के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना मिलने के बाद भी मौके पर आकर वापस चले गए घायल महिला को इलाज तक के लिए कोई सुध नहीं लिए। इससे ग्रामीणों में रोष है।

मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल मल्दा ब गांव पहुंचे और तत्काल कलेक्टर से चर्चा कर स्थिति की जानकारी दिए।

और घायल को अपने वाहन में लेकर सारंगढ़ हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए। सारंगढ़–बरमकेला मार्ग के बीच में स्थित मल्दा ब गांव मुख्य मार्ग पर स्थित है तथा वाहनों का व्यापक आवागमन होता है।

ऐसे में चीता का वहा पर सक्रिय रहने से कोई बड़ी घटना घटित हो सकती हैं। लेकिन निष्क्रिय वन विभाग फील्ड में नही दिख रहे है। स्थानीय अधिकारी कर्मचारियों की पोस्टिंग वर्षो से यही रहने के वजह से मनमानी जोरो पर है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4.3 / 5. Vote count: 6

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button