संगठनसामाजिक

सतनामी समाज का महासम्मेलन में प्रदेश भर के पदाधिकारी जुटे

बसना :- सतनामी समाज का महा सम्मेलन का आगाज जैजैपुर सक्ति में संपन्न हुआ।इस महासम्मेलन में प्रदेश के समस्त पदाधिकारी लोग एकत्रित हुए। नव जिला सक्ति का नए पदाधिकारियों का नियुक्ति देकर शपथ दिलाया गया। प्रदेश के पदाधिकारी लोग रेस्ट हाउस में कुछ देर तक ठहरे तत्पश्चाप शोक सभा के लिए प्रस्थान हुए। गुरु घासीदास बाबा के जैतखाम का पूजा अर्चना के पश्चात रैली प्रारंभ हुआ समस्त अतिथियों डीजे बाजा के साथ नाचते गाते मंच तक लिया गया।


शपथ समारोह एवं महासम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक डॉक्टर राजाराम बनर्जी प्रदेश अध्यक्ष इंडियन सतनामी समाज ऑर्गेनाइजेशन, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डिग्री लाल रात्रे विशेष अतिथि डॉ गुरुनाथ जांगड़े प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ, दीपा चतुर्वेदी प्रदेश संयोजक महीला प्रकोष्ठ पी के दिव्य जी प्रदेश सचिव,प्रदेश मीडिया प्रभारी सूरज भारती,दौलत प्रसाद रात्रे जिला अध्यक्ष महासमुंद,लखन कुर्रे प्रदेश महासचिव, हुलेस्वर कांत प्रदेश उपाध्यक्ष,रामप्रसाद ओगरे जिला अध्यक्ष बरगड़ ओडिसा,अनादि ओगरे जिला सचिव ओडिसा,डिजेंद्र कुर्रे जिला अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ महासमुंद,रतन रात्रे, नरेंद्र रात्रे,कलप ओगरे, गणपत रात्रे के अलावा और सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


प्रदेश अध्यक्ष डॉ बनर्जी साहब ने समस्त प्रकोष्ठ के सामाजिक नव पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्वल भविष्य कि हार्दिक शुभकामना देते हुए जिला सक्ति ISSO परिवार का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।और कहा कि समाज में शिक्षा स्वास्थ रोजगार समन्वय एकीकरण स्थापित कर प्रदेश के सभी जिलों के सामाजिक प्रतिनिधियों को उचित मान सम्मान देकर एक मंच में लाने का प्रयास करेंगे। समाज को और बेहतर दिशा में लाने के लिए हमारी संगठन सतत रूप से संघर्षशील रहेगी।और अतिथियों में भी अपनी अपनी बात रखी।आयोजन के मुख्य सयोजक राजकुमार भारद्वाज जी थे।यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी सूरज भारती ने दिया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button